Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, योगी सरकार ने BIDA को दी 497.48 करोड़ की सौगात

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 06:00 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए 497.48 करोड़ रुपये की आधारभूत संरचना विकास योजना को मंजूरी दी है। ...और पढ़ें

    सीएम योगी आदित्यनाथ

    सीएम योगी आदित्यनाथ

    HighLights

    1. बीडा को 497.48 करोड़ रुपये की विकास योजना मिली।

    2. बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

    3. झांसी के डगरवाहा में 'प्लग-एंड-प्ले' सुविधा शुरू होगी।

    जागरण संवाददाता, झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए 497.48 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी आधारभूत संरचना विकास योजना को मंजूरी दे दी है।

    अटल इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत स्वीकृत यह परियोजना बीडा के एक्टिवेशन एरिया को विश्वस्तरीय औद्योगिक सुविधाओं से लैस करेगी। इससे झांसी समेत पूरे बुंदेलखंड में बड़े निवेश का मार्ग प्रशस्त होगा और क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

    बीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार खत्री ने इसे बुंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं का चरणबद्ध और समयबद्ध ढंग से क्रियान्वयन किया जाएगा, जिससे बीडा उत्तर प्रदेश के प्रमुख निवेश-अनुकूल औद्योगिक केंद्रों में शामिल हो सके।

    बीडा के तहत झांसी के 33 गांवों की 56,662 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाना है। इसके लिए अब तक करीब 24 हजार एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। पहले चरण में डगरवाहा गांव से विकास कार्य शुरू होगा।

    यहां निवेशकों को ‘प्लग-एंड-प्ले’ औद्योगिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उद्योगों को स्थापना के लिए तैयार आधारभूत सुविधाएं मिल सकें और परियोजनाएं तेजी से शुरू हों।

    यह भी पढ़ें- झांसी में सीपरी ओवरब्रिज पर आमने-सामने भिड़ीं बाइक और स्कूटी, 2 युवकों की मौत

    खबरें और भी