झांसी की मीट फैक्ट्री पर GST का छापा, लाखों की टैक्स चोरी पकड़ी; अल मर्जिया फर्म पर एक्शन से मचा हड़कंप
झांसी की अल मर्जिया मीट फैक्ट्रि पर राज्य कर विभाग (जीएसटी) ने टैक्स चोरी के आरोप में छापा मारा। शुरुआती जांच में लाखों रुपये की टैक्स चोरी सामने आई ह ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
राज्य कर विभाग ने अल मर्जिया मीट फैक्ट्रि पर छापा मारा।
शुरुआती जांच में लाखों रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा।
स्टॉक में गड़बड़ी और फर्जी बिलिंग की आशंका सामने आई।
जागरण संवाददाता, झांसी। गुरुवार की शाम राज्य कर विभाग (जीएसटी) की टीम ने टैक्स चोरी के मामले में भगवन्तपुरा स्थित मीट फैक्ट्रि पर छापा मारा। फैक्ट्रि में प्रवेश करते ही टीम ने मुख्य गेट बन्द कराते हुए दस्तावेज व कम्प्यूटर आदि को कब्जे में लेकर जाँच प्रारम्भ कर दी।
आयात-निर्यात के अभिलेखों का मिलान किया गया। शुरुआती जाँच में ही लाखों रुपए की टैक्स चोरी सामने आई है। शाम को प्रारम्भ हुई जाँच देर रात तक चलती रही। इस दौरान कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई, जिससे फैक्ट्रि में खलबली मच गई। इस फैक्ट्रि में प्रोसिस होने वाला माँस विदेशों तक जाता है।
जीएसटी कमिश्नरेट को लंबे समय से मिल रहे थे इनपुट
जीएसटी कमिश्नरेट को लम्बे समय से इनपुट मिल रहे थे कि अल मर्जिया मीट फैक्ट्रि द्वारा बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। यहाँ क्षमता से अधिक पशुओं को काटने और उनसे होने वाली आय में हेराफेरी करने की शिकायतें भी मिल रही थीं। चूंकि इस फैक्ट्रि में प्रोसिस किए जाने वाले माँस का निर्यात किया जाता है, जिसमें भी टैक्स चोरी करने की बात की जा रही थी।
जीएसटी की टीम ने लम्बी निगरानी के बाद यहाँ कार्यवाही करने का निर्णय लिया। गुरुवार को राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआइबी) और सचल दल की संयुक्त टीमों ने भारी पुलिस बल के साथ भगवन्तपुरा स्थित अल मर्जिया मीट फैक्ट्रि पर छापा मारा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में साइबर फ्राड की जांच में गोरखपुर पहुंची UP ATS, पेंट दुकानदार के घर छापा
राज्य कर विभाग के कई अधिकारियों ने पुलिस फोर्स साथ शाम 4 बजे फैक्ट्रि को चारों तरफ से घेर लिया। कार्यवाही शुरू होते ही फैक्ट्रि के मुख्य द्वार को बन्द कर दिया गया और अन्दर काम कर रहे कर्मचारियों व अधिकारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिये गये। जाँच पूरी होने तक किसी भी व्यक्ति को परिसर से बाहर जाने या अन्दर आने की अनुमति नहीं दी गई।
कच्चे-पक्के बिल और दस्तावेज किए जब्त
जीएसटी की टीम ने स्टॉक रजिस्टर, कच्चे-पक्के बिल, निर्यात से जुड़े दस्तावेज और कम्प्यूटर हार्ड डिस्क को अपने कब्जे में ले लिया। विभागीय अधिकारियों की मानें तो कम्पनि द्वारा दिखाए गए स्टॉक और मौके पर मिले लाइव स्टॉक (माँस के भण्डारण) में भारी अन्तर मिला है। बिना बिलिंग के माल को ठिकाने लगाने और फर्जी फर्म के जरिए बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम करने की भी आशंका सामने आ रही है।
इन्होंने कहा?
कार्यवाही लगातार जारी है। जब्त किये गये दस्तावेजों और डेटा का मिलान किया जा रहा है। जाँच में ही लाखों रुपये की टैक्स चोरी के पुख्ता सुबूत मिल रहे हैं। दस्तावेजों के विस्तृत मूल्यांकन और जाँच के बाद कर चोरी का यह आँकड़ा कई गुना और बढ़ सकता है। जाँच पूरी होने के बाद टैक्स और भारी जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की जायेगी। -डीके सचान, अडिशनल कमिश्नर ग्रेउ-1 जीएसटी