Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नशीले लड्डू खिलाकर ‘कंगाल’ करने वाली लुटेरी दुल्हन के गिरोह का पर्दाफाश, ललितपुर पुलिस ने आठ को किया गिरफ्तार

    Updated: Wed, 20 May 2026 05:00 AM (IST)

    ललितपुर में शादी के बाद परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों के जेवरात लूटने वाली 'लुटेरी दुल्हन' और उसके अंतरराज्यीय गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने ग ...और पढ़ें

    ललितपुर पुलिस ने आठ को किया गिरफ्तार।

    ललितपुर पुलिस ने आठ को किया गिरफ्तार।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ब्यूरो, ललितपुर। शादी का झांसा देकर सजी-धजी दुल्हन जब ससुराल पहुंची, तो किसी ने सोचा भी नहीं था वह शहनाई की गूंज को सन्नाटे में बदल देगी। बार थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के तुरंत बाद एक शातिर दुल्हन ने पूरे परिवार को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और घर में रखे लाखों के जेवरात समेट कर रफूचक्कर हो गई।

    हालांकि ललितपुर पुलिस की मुस्तैदी ने इस फरेबी दुल्हन के खेल का पर्दाफाश करते हुए लुटेरी दुल्हन समेत अंतरराज्जीय गिरोह के आठ सदस्यों को दबोच लिया है, पुलिस ने उनके पास से शत-प्रतिशत जेवरात और नकदी सहित करीब 5 लाख का माल बरामद किया है।

    यह कोई बॉलीवुड फि ल्म की कहानी नहीं, बल्कि ललितपुर में घटित हुई एक हकीकत है। एक ऐसे संगठित गिरोह ने, जो कुंवारों को शादी का सपना दिखाकर उन्हें लूटने का धंधा चला रहा था, उसे पुलिस ने धर दबोचा है। गिरोह के सदस्य साहब सिंह को जानकारी मिली कि बार क्षेत्र के मर्रौली गाँव निवासी रहीश की शादी नहीं हो पा रही है।

    गिरोह ने इस मजबूरी का फायदा उठाने के लिए एक खतरनाक आपराधिक षड्यंत्र रचा, उन्होंने रहीश से संपर्क साधा और गिरोह की शातिर सदस्य पूजा को रागिनी नाम देकर दुल्हन के रूप में उसके सामने पेश किया। रहीश इस झांसे में आ गया और बीते 11 मई को कचहरी में फर्जी आधार कार्ड व कूटरचित दस्तावेजों के सहारे दोनों की कोर्ट मैरिज करा दी गई।

    खबरें और भी

    शादी के बाद जब नवविवाहित दुल्हन रागिनी अपने ससुराल मर्रौली पहुंची, तो घर में उत्सव का माहौल था और मंगल गीत गाए जा रहे थे। लेकिन, इस खुशियों के पीछे गहरी साजिश छिपी थी। 13/14 मई की रात रागिनी ने योजना के मुताबिक खाने में नशीला पाउडर मिला दिया। खाना खाते ही पति रहीश समेत परिवार के सभी सदस्य गहरी बेहोशी की नींद सो गए।

    इसके बाद दुल्हन ने पलक झपकते ही घर की अलमारियां खंगाल डालीं और जेवरात व नकदी समेटकर रात के अंधेरे में ही भाग निकली। सुबह जब होश आने पर परिजनों ने खुद को ठगा पाया, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

    पीड़ित पक्ष की तहरीर पर बार थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। एसपी के निर्देशन में बार थाना पुलिसए स्वॉट और सर्विलांस टीम ने जाल बिछाकर लुटेरी दुल्हन पूजा उर्फ रागिनी समेत गिरोह के कुल आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

    पकड़े गए आरोपियों में उदयभान निवासी ननौरा थाना जखौरा, पूजा गौतम उर्फ रागिनी एवं उसका पति विजय निवासी राजापुर बीधन, प्रतापगढ़, बैजन्ती, वंदना, आरती निवासीगण रोप सहिजन कलना, सोनभद, किरण पाल निवासी चौरे बेहरा, जौनपुर, दिनेश कुमार निवासी राजापुर बीघन प्रतापगढ़ शामिल हैं।

    पूछताछ में आरोपियों ने कुबूला कि उनका एक संगठित गैंग हैए जो उन पुरुषों को निशाना बनाता है जिनकी शादी नहीं हो रही होती। शादी कराकर विदा हुई लड़कियां रात में पूरे परिवार को नशीला पदार्थ देकर लूटती हैं और बाद में सब मिलकर माल आपस में बांट लेते हैं।

    बरामदगी और पुराना आपराधिक इतिहास

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6,730 रुपये नकद, एक चाँदी की करधनी, दो जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी पायल, एक सफेद धातु का टिक्का, एक मंगलसूत्र, एक बड़ा लॉकेट, चार छोटे लॉकेट, आठ पीली धातु के मूंगे और वारदात में इस्तेमाल 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस गिरोह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल लिया गया है।

    अभियुक्ता वंदना पर मिर्जापुर, प्रतापगढ़, राजस्थान और बार में 3 मामले, बैजन्ती पर अलग-अलग राज्यों में 4 मामले, उदयभान पर 2 मामले और किरण पाल पर राजस्थान व बार में 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    सफ लता पाने वाली पुलिस टीम

    इस हाईप्रोफाइल केस का चंद दिनों में खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना बार रमेश चंद्र मिश्र, उपनिरीक्षक अतुल तिवारी (प्रभारी स्वॉट टीम) और उपनिरीक्षक अरुण पवार (प्रभारी सर्विलांस टीम) मय टीम शामिल रहे, जिनकी सक्रियता की सराहना की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक काम! इटावा पुलिस ने मारा छापा, महिला संचालक और युवतियों समेत 6 लोग हिरासत में

    यह भी पढ़ें- बागपत में नाबालिग पत्नी के अपहरण पर दो बच्चों के पिता को आठ माह की कैद, पहले भी जा चुका है जेल