Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झांसी में छात्राओं पर मतांतरण का का दबाव बनाने वाला कोचिंग क्लास का शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Fri, 17 Apr 2026 07:34 PM (IST)

    Jhansi Crime News: छात्राओं ने आरोप लगाया कि शिक्षक सोहेल आये दिन गो मांस (बीफ) खाने की सलाह देते हैं और मतांतरण का दबाव बनाते हैं। ...और पढ़ें

    शिक्षक सोहेल अहमद को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

    शिक्षक सोहेल अहमद को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

    HighLights

    1. छात्राओं का आरोप- मतांतरण का दबाव बनाने के साथ बीफ खाने के लिए उकसाता था शिक्षक

    2. कोतवाली में दर्ज हुआ था मुकदमा, पुलिस ने दर्ज किया आरोपित का बयान

    जागरण संवाददाता, झांसी। शैक्षणिक संस्थानों में मतांतरण और दुष्कर्म के प्रयास का मामला वीरांगना की धरती पर भी सामने आया है। यहां छात्राओं पर मतांतरण का का दबाव बनाने के आरोप में एक कोचिंग क्लास के शिक्षक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    वह कोचिंग में पढ़ने वाली छात्राओं पर न सिर्फ धर्म बदलने का दबाव बनाता था, बल्कि उन्हें गो मांस (बीफ)खाने के लिए उकसाता भी था। छात्राओं की शिकायत पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के बयान भी दर्ज किए हैं।

    मिशन कंपाउंड के स्टडी वर्ल्ड क्लासेस कोचिंग सेंटर की छात्राओं ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह सभी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए यह प्रेमनगर थाना क्षेत्र के महाराज सिंह नगर पुलिया नंबर के निवासी शिक्षक सोहेल अहमद से कोचिंग ले रही हैं। वह अंग्रेजी पढ़ाते हैं।

    छात्राओं ने आरोप लगाया कि शिक्षक सोहेल आये दिन गो मांस (बीफ) खाने की सलाह देते हैं और मतांतरण का दबाव बनाते हैं। कोचिंग की छात्राओं से उनके निजी नंबर मांगते हैं औ नोट्स देने के बहाने आधी रात के बाद मैसेज करने की बात करते हैं। परेशान होकर छात्राओं ने कोचिंग के डायरेक्टर रवि नागोरिया और उनकी पत्नी से शिकायत की।

    खबरें और भी

    शिकायत की जानकारी मिलते ही शिक्षक सोहेल ने भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी। इस धमकी के बाद शिक्षक ने संस्थान से 6,800 रुपये ऑनलाइन माध्यम से और मैडम से 20 हजार रुपये एडवांस लेकर कोचिंग में आना बंद कर दिया। सोहेल ने इसके बाद मऊरानीपुर के एक संस्थान में पढ़ाना शुरू कर दिया।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर: शादी और मतांतरण का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

    छात्राओं को आरोप है कि सोहेल ने कोचिंग की निजी जानकारी और छात्राओं के मोबाइल नंबर मऊरानीपुर के संस्थान में देना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत करने अभिभावक शिक्षक के घर पहुंचे तो उनके परिवार के लोगों ने छात्राओं को भी गालियां दीं और उनके माता-पिता से दुर्व्यवहार किया।

    यह भी पढ़ें- कानपुर में सपा नेता आमिर जैदी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, मतांतरण का दबाव और ब्लैकमेलिंग

    कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। पुलिस ने प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले से जुड़े सभी पक्षों के बयान दर्ज किये हैं।