Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर: शादी और मतांतरण का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 02:18 PM (IST)

    गोरखपुर में एक व्यापारी की बेटी को शादी के लिए भागने और मतांतरण का दबाव बनाने वाले फिरोज अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शादी तय हो चुकी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। व्यापारी की बेटी को फोन कर घर से भागकर शादी करने व मतांतरण का युवक का दबाव बना रहा था। पीड़िता की शादी कहीं और तय है और सगाई भी हो चुकी है। पिता की शिकायत पर हरकत में आयी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गुलरिहा क्षेत्र के रहने वाले फिरोज को गिरफ्तार कर लिया।

    राजघाट क्षेत्र के रहने वाले एक व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी की शादी कहीं और तय है और उसकी सगाई भी हो चुकी है। इसके बावजूद गुलरिहा थाना क्षेत्र के फतेहपुर डिहवा निवासी फिरोज अहमद उनकी बेटी को लगातार फोन करके परेशान कर रहा था।

    आरोपित न सिर्फ फोन पर बात करता था, बल्कि झांसा देने के साथ ही धमकी भी देता है। घर से भागकर शादी करने व मतांतरण करने के लिए कहता है जिसकी वजह से बेटी परेशान है। बात न मानने पर आरोपित बदनाम करने की धमकी दे रहा है।

    एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिवार के आरोप की जांच कराई जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

     

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर जंक्शन में गांजा तस्करी का खुलासा, सादे कपड़ों में ‘जीआरपी कर्मी’ बनकर अंजाम देता था नेपाल का तस्कर

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के नाम पर जालसाजी, बैंक शाखा प्रबंधक पर केस