कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, डिवाइडर से कार टकराने से भागलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मौत
भागलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा की कन्नौज में सड़क हादसे में मौत हो गई। दिल्ली से लौटते समय उनकी कार डिवाइडर से टकर ...और पढ़ें
-1777644054390_m.webp)
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त कार व भागलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण की फाइल फोटो। पुलिस
HighLights
भागलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा का निधन
कन्नौज में दिल्ली से लौटते समय हादसा हुआ
कार डिवाइडर से टकराने पर हाथ और छाती की हड्डी टूट गई थी
जागरण संवाददाता, कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। चालक को अचानक झपकी आने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर और पिलर से जा टकराई। इस हादसे में बिहार के भागलपुर जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा (52) की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिहार के भागलपुर जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष 52 वर्षीय प्रवीण कुशवाहा शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली से इनोवा कार से पटना लौट रहे थे। कार को आस्था पटल मंदिर भागलपुर निवासी 40 वर्षीय चालक विनोद मंडल पुत्र सिंगेश्वर चला रहे थे। कार में जिलाध्यक्ष की 23 वर्षीय साली कुमारी सपना पुत्री स्व. रामनाथ मेहता और 20 वर्षीय विभु आर्यन पुत्र अश्वनी कुमार निवासी शोभागंज, सासाराम (रोहतास) सवार थे।
-1777647605353.jpg)
शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे थाना तालग्राम क्षेत्र में किमी संख्या 169 रनवां गांव के समीप चालक को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से रगड़ती हुई एनपीआर के मध्य स्थित पिलर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में प्रवीण सिंह कुशवाहा समेत सभी लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया। यहां हालत नाजुक देखते हुए प्रवीण सिंह कुशवाहा और सपना गंभीर रूप में लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में प्रवीण सिंह कुशवाहा की मौत हो गई। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की हादसे में मौत की जानकारी हुई है।