बेटी के मुंडन में जा रहे पिता की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मौत; झपकी आने से रेलिंग में टकराई बाइक
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर झपकी आने से बाइक रेलिंग से टकराई, जिससे बेटी के मुंडन में जा रहे पिता रतिपाल की मौत हो गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर् ...और पढ़ें
-1777645910054_m.webp)
एक्सप्रेसवे पर खड़ी आई और मृतक रतिपाल की फाइल फोटो। पुलिस
संवाद सूत्र, तालग्राम(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह सवार को झपकी आने से बाइक रेलिंग से टकरा गई। इससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। उसको मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
जनपद रायबरेली के थाना महाराजगंज के गांव तारापुर निवासी 50 वर्षीय रतिपाल पुत्र राजाराम हरियाणा के गुरुग्राम में माली का काम करते थे। वह अपनी छोटी बेटी रुबी का मुंडन संस्कार करवाने के लिए अपने घर जा रहे थे। उनकी पत्नी रामदेवी, बेटा गोविंद और बेटी रुबी भी बस से रायबरेली जा रहे थे। जब वह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे किलोमीटर संख्या 182 तालग्राम थाना क्षेत्र गोवा गांव के पास पहुंचे, तभी झपकी आ गई। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर साइड की रेलिंग से टकरा गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह और एटलस सेफ्टी टीम के साथ यूपीड़ा एंबुलेंस मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। घायल रतिपाल को यूपीड़ा की एंबुलेंस से तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
दुर्घटना की सूचना स्वजन को दिए जाने पर मृतक का सबसे बड़ा पुत्र गुलशन भी रायबरेली से दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गया और उसकी पत्नी भी बस से उतर कर वापस मेडिकल कालेज बच्चों के साथ पहुंच गई। पति की मौत से पत्नी रामदेवी बेसुध हो गई और बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। थानाध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। हादसे की जांच की जा रही है।
इधर, बाइक फिसलने से मामा-भांजे घायल
ग्राम अतिराजपुर निवासी 32 वर्षीय मारुती नंदन 32 पुत्र स्व. बालकिशन शुक्रवार को अपने मामा 60 वर्षीय रघुवंशी लाल पुत्र रामसेवक को दवा दिलाने के लिए छिबरामऊ आ रहे थे। हाईवे पर जेके पेट्रोलियम के सामने उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में मामा-भांजे गंभीर घायल हो गए। दोनों को 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उनको प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा स्थित डा. भीमराव रामजी आंबेडकर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।