हरदोई-कन्नौज मार्ग पर भीषण हादसा, तालाब में कार गिरने से दंपती और मासूम की मौत
हरियाणा से दिवाली पर घर लौट रहे एक परिवार की कार हरदोई-कन्नौज मार्ग पर तालाब में गिर गई। इस हादसे ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
हरदोई-कन्नौज मार्ग पर अनियंत्रित कार तालाब में जा गिरी।
हादसे में दंपती और तीन माह के मासूम की डूबकर मौत।
दिवाली पर हरियाणा से घर लौट रहा था पीड़ित परिवार।
जागरण संवाददाता, कन्नौज। हरियाणा से दिवाली पर घर लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे में दंपती समेत तीन माह के मासूम की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसा हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र के परसोला गांव के पास हुआ।
हरदोई के फल मंडी निवासी 36 वर्षीय रमेश कुमार हरियाणा के गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। दिवाली मनाने के लिए लिए वह 30 वर्षीय पत्नी नीलम और तीन माह के नवजात बच्चे के साथ कार से घर आ रहे थे।
इस दौरान हरदोई-कन्नौज मार्ग पर बिलग्राम थाना क्षेत्र के परसोला गांव में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। कार मार्ग के किनारे तालाब में जाकर गिर गई।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में दीपावली पर इस बार आतिशबाजी से चमकेगा बाजार, 200 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद
ग्रामीणों ने कार से तीनों को निकाल कर जिला अस्पताल कन्नौज भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। मामले की जांच हरदोई पुलिस करेगी।