कन्नौज में बीमारी से तंग आकर युवक ने दी जान, इलाज के बाद भी नहीं मिला था फायदा
कन्नौज में बीमारी से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसका इलाज लंबे समय से चल रहा था। वहीं, एक आवारा गोवंश के हमले में बुजुर्ग महिला क ...और पढ़ें

HighLights
बीमारी से परेशान 35 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या।
आवारा गोवंश के हमले में 70 वर्षीय महिला की मौत।
कन्नौज में दो दुखद घटनाओं से मचा हड़कंप।
जागरण संवाददाता, कन्नौज। बीमारी से तंग युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। इससे स्वजन में चीख-पुकार मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। कांशीराम कालोनी पुरानी पुलिस लाइन निवासी 35 वर्षीय राजकुमार बीते पांच साल से टीबी बीमारी से ग्रसित था। काफी इलाज कराने के बाद भी फायदा नहीं हुआ।
इससे गुरुवार की रात उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह भाई प्रदीप ने जब फंदे से लटका शव देखा, तो होश उड़ गए। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ममाले की जांच की जाएगी।
वहीं, गोवंश के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गया। स्वजन ने पुलिस को बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। स्थानीय लोगों ने गोवंशों को पकड़ कर गोशाला भेजने की मांग की है। शहर के मुहल्ला हर्षवर्धन नगर सरायमीरा निवासी 70 वर्षीय विशुना देवी गुरुवार को पड़ोस के मंदिर जा रही थीं।
इस दौरान आवारा गोवंश ने उन पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे रणविजय कटियार ने बताया कि मां की मौत से आहत हैं। मुहल्ले में गोवंशों के हमले से लोग परेशान है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि गोवंशों को पकड़ कर गोशाला में आश्रित किया जाएगा।