Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कन्नौज में बड़ा हादसा, एसएस चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल की बस पलटी, 38 छात्र घायल

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 09:27 PM (IST)

    एसएस चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल की बस चालक की लापरवाही से पलट गई, जिसमें 38 छात्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य किया और घायल छात्रों को निजी अस्प ...और पढ़ें

    हसेरन के बिधूना रोड पर कठार पुलिया के पास खेत में पलटी पड़ी एसएस चिल्ड्रन स्कूल की बस के आसपास लगी ग्रामीणों की भीड़। जागरण

     हसेरन के बिधूना रोड पर कठार पुलिया के पास खेत में पलटी पड़ी एसएस चिल्ड्रन स्कूल की बस के आसपास लगी ग्रामीणों की भीड़। जागरण

    HighLights

    1. ग्रामीण क्षेत्र से बच्चों को लेकर स्कूल जाते समय कठान पुलिया के पास पलटी बस

    2. छात्रों को मामूली चोटें होने से निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती, कार्रवाई नहीं

    3. बस में 49 छात्र बैठे हुए थे जिसमें 38 को चोट आई, चालक मौके से भाग निकला

    संवाद सूत्र, इंदरगढ़(कन्नौज)। कन्नौज में बड़ा हादसा हो गया। बच्चों को स्कूल ले जाते समय एक बस पलट गई। इससे करीब 38 छात्रों को चोट आई। बस में 49 छात्र बैठे हुए थे।

    हसेरन के बिधूना रोड पर स्थित एसएस चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल के चालक की लापरवाही से छात्रों से भरी बस खेत में पलट गई। इससे बस में सवार 49 छात्रों में से 38 छात्रों को चोटें आई। आसपास के लोगों ने बचाव किया और छात्रों का निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस व एआरटीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    थाना क्षेत्र के हसेरन में बिधूना रोड पर एसएस चिल्ड्रन स्कूल है। बुधवार सुबह सात बजे स्कूल की बस लेकर चालक हसेरन निवासी जावेद खां गए थे। गांव-गांव जाकर बस में करीब 49 छात्रों को बैठा लिया था। बस लेकर वापस स्कूल जाते समय बिधूना रोड पर हसेरन के पास कठार पुलिया के किनारे पहुंचते ही खड़े मिनी ट्रक को बचाने में बस कच्चे फुटपाथ पर नीचे उतार दी।

    इससे मिट्टी धंस गई और बस खेत में पलट गई। इससे हादसे में करीब 38 छात्रों को चोटें आई। बस से निकलकर चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने देखा तो बचाव किया। बस से छात्रों को बाहर निकाला। हालांकि छात्रों को मामूली चोटें रहीं। इससे निजी अस्पताल में छात्रों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया।

    छात्रों व अभिभावकों में भगदड़ मच गई। अभिभावक अपने बच्चों को लेकर घर चले गए। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप व एआरटीओ इज्या तिवारी भी पहुंची और जायजा लिया।

    प्रबंधक शिवपाल सिंह से मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन स्वीच आफ होने से बात नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा। एआरटीओ इज्या तिवारी ने बताया कि मानकों को लेकर जांच की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कन्नौज में हाईटेंशन लाइन ने छीनी दो मासूम जिंदगियां, आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक के दो किशोर बेटों की दर्दनाक मौत

    यह भी पढ़ें- दिल्ली जंतर-मंतर से 9 iPhone चोरी करने वाला गैंग कन्नौज में पकड़ा, मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली