IIT कानपुर पहुंचे एयर मार्शल प्रवीण केशव वोहरा, स्वदेशी साइबर सुरक्षा तकनीकों का लिया जायजा
एयर मार्शल प्रवीण केशव वोहरा ने आईआईटी कानपुर के सी3आई हब का दौरा किया। उन्होंने स्वदेशी साइबर सुरक्षा तकनीकों और महत्वपूर्ण अवसंरचना को साइबर खतरों स ...और पढ़ें

सी3आई हब में साइबर सुरक्षा सिस्टम की जानकारी प्राप्त करते हुए एयरफोर्स अकादमी के पूर्व कमांडेंट एयर मार्शल प्रवीण केशव वोहरा
HighLights
एयर मार्शल प्रवीण केशव वोहरा ने सी3आई हब का भ्रमण किया।
स्वदेशी साइबर सुरक्षा तकनीकों और अनुसंधान कार्यों का अवलोकन किया।
महत्वपूर्ण अवसंरचना को साइबर खतरों से सुरक्षित रखने पर चर्चा।
जागरण संवाददाता, कानपुर। आईआईटी स्थित सी3आई हब का भारत के डिप्टी चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ तथा एयर फोर्स अकादमी के पूर्व कमांडेंट एयर मार्शल प्रवीण केशव वोहरा ने भ्रमण किया है।
उन्होंने संस्थान में विकसित की जा रही अत्याधुनिक साइबर सुरक्षा तकनीकों और स्वदेशी अनुसंधान कार्यों काे देखा और शोधकर्ताओं, विज्ञानियों और इंजीनियरों के साथ संवाद किया।
एयर फोर्स अकादमी के पूर्व कमांडेंट एयर मार्शल प्रवीण केशव वोहरा (यूवाईएसएम, एवीएसएम, वीएम) का स्वागत सी3आई हब के अधिकारियों ने किया। उन्होंने देश के महत्वपूर्ण अवसंरचना तंत्र (क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर) को साइबर खतरों से सुरक्षित बनाने संबंधी परियोजनाओं पर भी चर्चा की।
आईआईटी के विशेषज्ञों ने उन्हें देश के विभिन्न संस्थानों की साइबर सुरक्षा और साइबर-फिजिकल सिस्टम के लिए सी3आईहब की ओर से संचालित विभिन्न प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया। आईआईटी के साइबर सुरक्षा संबंधी स्टार्टअप तथा उद्योग-अकादमिक सहयोग के साथ ही देश में होने वाले साइबर हमलों के जानकारी भी दी।