Kanpur में गैंगरेप पीड़ित मामले में अजय राय का बयान, दारोगा के घर कब चलेगा बुलडोजर
Kanpur Gangrape Case: कानपुर के सचेंडी में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के स्वजन से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस पर दारोगा को बचा ...और पढ़ें
-1768390027757_m.webp)
HighLights
कानपुर पहुंचे अजय राय बोले- पुलिस दारोगा को बचा रही
दारोगा के घर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की
पीड़ित परिवार को 50 लाख, एक नौकरी मिले
जागरण संवाददाता, कानपुर। Kanpur Gangrape Case: पुलिस ने दारोगा को भागने का पूरा मौका दिया। पुलिस उसको बचाने का काम कर रही है। दारोगा पर इनाम दिखावे के लिए रखा गया है। हमारे आने से पहले ही बिटिया को घर से हटा दिया गया। सरकार आखिर क्या छुपाना चाह रही है? ये बात बुधवार को कानपुर के सचेंडी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कही। वह सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के स्वजन से मिलने पहुंचे थे।
कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय राय के आने की सूचना मिलते ही पूरे गांव को छावनी बना दिया गया हाइवे से सड़क और फिर गांव के बीच भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। पीड़िता के पिता के मुताबिक पुलिस सुबह 9 बजे के करीब बेटी के बयान की बात कहकर ले गई थी। उसके साथ बेटा भी गया है।
बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीड़िता के पिता से कहा कि कांग्रेस परिवार उनके साथ है। स्वजन ने पुलिसिया कार्रवाई पर संतोष जनक बताया लेकिन दारोगा की गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय दरोगा द्वारा पत्र प्रचलित कर सीबीआई जांच की मांग को लेकर उन्होंने कहा कि आरोपित दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी है,लेकिन वह सोशल मीडिया पर सक्रिय है बावजूद इसके गिरफ्तारी नहीं हो रही। इससे साफ है कि पुलिस उसे बचा रही है। सरकार का बुलडोजर कहां है, कब दारोगा के घर पर बुलडोजर कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि प्रत्येक परिवार के पास शौचालय है लेकिन बिटिया शौच के लिए बाहर निकली तब घटना हुई है। गांव में बुनियादी सुविधाएं तक नहीं है।पीड़ित के पास न तो घर है और न ही शौचालय।बिजली तक नहीं है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये और परिवार में एक नौकरी की मांग करते हुए कहा कि आरोपित दारोगा की गिरफ्तारी कर बिटिया को न्याय दिलाया जाए।