आशा भोसले ने 33 साल पहले गंगा किनारे बिखेरा था 'आवाज का जादू', ताई का कानपुर से खास कनेक्शन
मशहूर गायिका आशा भोसले 33 साल पहले साल 1993 में कानपुर छावनी में हुए सेना के कार्यक्रम शामिल हुई थीं। ...और पढ़ें

कानपुर में 33 साल पहले सेना के कार्यक्रम में आशा भोसले आई थीं।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कानपुर। मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन से प्रशंसकों में शोक व्याप्त है। 33 साल पहले वर्ष 1993 में गायिका आशा भोसले के सुरों का जादू कैंट में चला था।
इंडियन एक्स सर्विसेज लीग, सेना और पुलिस महिला कल्याण के संगठन की ओर से गायिका आशा भोसले को वीर नारी सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था।
गायिका आशा भोसले ने देशभक्ति से प्रेरित गीतों को गाकर प्रशंसकों की सराहना पाई थी। उस कार्यक्रम में मशहूर कॉमेडियन अभिनेता जॉनी लीवर भी मौजूद थे, जो रिहर्सल के दौरान सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गए थे।
समारोह में उमड़े थे हजारों लोग
समारोह के प्रत्यक्षदर्शी और वायुसेना में सार्जेंट रहे अंबिका पाल ने बताया कि कार्यक्रम में आशा भोसले के गानों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक एकत्रित हुए थे। उस समय उनकी आवाज का जादू लोगों पर इस कदर छाया हुआ था कि प्रशसंकों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल लगाना पड़ा।
यह भी पढ़ें- मुंबई के शिवाजी पार्क में रखा जाएगा आशा भोसले का पार्थिव शरीर, आज होगा अंतिम संस्कार
'गंगा किनारे रहने वाले सौभाग्यशाली'
मंच से आशा ने कहा था कि हम तो मुंबई में समुद्र के किनारे रहते हैं। कानपुरवासी सौभाग्यशाली हैं जो गंगा किनारे रहते हैं। तत्कालीन एसएसपी डीएन सांवल भी इस आयोजन से जुड़े थे। आशा भोसले की मधुर आवाज और मंच प्रस्तुति ने उस कार्यक्रम को यादगार बना दिया था।
यह भी पढ़ें- आशा भोसले ने गढ़वाली गीत गाकर उत्तराखंड सिनेमा को दिया अलग रंग, बदरीनाथ का नाम सुनते ही हो गईं थी तैयार
गजल गायक ने वीडियो जारी कर शोक जताया
गजल गायक प्रदीप श्रीवास्तव वीडियो जारी कर शोक जताया। उन्होंने कहा कि आशा भोसले का निधन गीत संगीत के क्षेत्र के लिए अपूर्णनीय क्षति हैं। उनके गाए गीत हमेशा लोगों के दिलो दिमाग में बसे रहेंगे।
केशव मधुवन वाटिका समिति की ओर से केशव नगर में अध्यक्ष जयराम दुबे, महासचिव राजेन्द्र अवस्थी, श्याम बिहारी शर्मा, नीरज शर्मा, राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी, मोहनी बाजपेई ने गायिका आशा भोसले के निधन पर श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़ें- 'संगीत की दुनिया सूनी हो गई, ऐसा लग रहा है जैसे मैंने एक और मां खो दी'... आशा भोसले के निधन पर भावुक हुईं जयाप्रदा