सेवन ए साइड फुटबाल का चैंपियन बना कैंटोनमेंट फुटबाल क्लब, सुपर स्ट्राइकर को 3-0 से हराया
कैंटोनमेंट फुटबाल क्लब ने शताब्दी वर्ष पर आयोजित सेवन ए साइड रात्रिकालीन फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब जीता। फाइनल में सुपर स्ट्राइकर को 3-0 से हराकर यह ...और पढ़ें

सेवन ए साइड फुटबाल चैंपियनशिप के विजेता टीम कैंटोनमेंट फुटबाल क्लब के खिलाड़ी। आयोजक
HighLights
कैंटोनमेंट फुटबाल क्लब ने सेवन ए साइड खिताब जीता
फाइनल में सुपर स्ट्राइकर को 3-0 से हराया
सत्येंद्र यादव बने मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
जागरण संवाददाता, कानपुर। कैंटोनमेंट फुटबाल क्लब के शताब्दी वर्ष पर आयोजित सेवन ए साइड रात्रिकालीन फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब कैंटोनमेंट फुटबाल क्लब ने अपने नाम कर लिया है। एकतरफा फाइनल मुकाबले में सुपर स्ट्राइकर को 3-0 से पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की। कैंटोनमेंट बोर्ड को खिताब दिलाने में टीम के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर सत्येंद्र के दो गोल का योगदान सर्वाधिक रहा। इसके चलते ही सत्येंद्र को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
प्रतियोगिता में नौ गोल करके प्रथम सिंह बेस्ट स्कोरर चुने गए। इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार हमजा आसिफ और जोहाद अख्तर को मिला। बेस्ट प्लेयर आफ द टूर्नामेंट मो. अरीब और बेस्ट गोलकीपर शुभांकित शुक्ला को चुना गया।
कैंट स्थित आजाद पार्क खेले गए पहले सेमीफाइनल में कैंटोनमेंट फुटबाल क्लब ने उन्नाव स्टेडियम को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से पटखनी देकर फाइनल में धमाकेदार अंदाज में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में सुपर स्ट्राइकर ने यूनिवर्सिटी फुटबाल क्लब को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबले में कैंटोनमेंट फुटबाल क्लब की ओर से भारतीय अंडर-17 टीम के सदस्य संतोष यादव ने सुपर स्ट्राइकर के डिफेंस को ध्वस्त कर दिया। संतोष ने एक के बाद एक लगातार स्ट्राइक करते हुए प्रतिद्वंदी टीम को खूब परेशान किया। आक्रामक अंदाज में खेलते हुए सत्येंद्र ने मैच के नौवें मिनट में 20 गज की दूरी से शानदार शूट लगाते हुए गोल दागा।
टीम को 1-0 की बढ़त दिलाने वाले सत्येंद्र ने 20वें मिनट में हाफ लाइन से सटीक किक लगाकर बाल को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। पहले हाफ में 2-0 से आगे कैंटोनमेंट बोर्ड के साबिर ने दूसरे हाफ में साबिर के शानदार पास को समीर ने गोल कर टीम को 3-0 से खिताबी जीत दिलाई। विजेता, उपविजेता और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिालड़ियों को मुख्य अतिथि सुहैल अंसारी, टूर्नामेंट आयोजक अमित नारंग और आसिफ इकबाल ने पुरस्कृत किया।