विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेल यात्रा किराए में बड़ी राहत, कानपुर सीएसए के छात्रों को रेलवे टिकट के किराए में मिलेगी 50% छूट

Published: Wed, 29 Jul 2026 08:40 PM (IST)

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के छात्रों को 19 साल बाद रेलवे यात्रा किराए में 50% की छूट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सीएसए छात्रों को रेलवे किराए में 50% की बड़ी छूट

  2. यह सुविधा 19 साल बाद विश्वविद्यालय में फिर से बहाल

  3. रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों के फेरे और अवधि बढ़ाई

जागरण संवाददाता, कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के विद्यार्थियों को रेलवे यात्रा के दौरान टिकट के किराये में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वर्ष 2007 के बाद बंद हुई यह सुविधा 19 साल बाद फिर बहाल कर दी गई है। प्रयागराज रेल मंडल की स्वीकृति और विश्वविद्यालय प्रशासन की पहल के बाद नए शैक्षणिक सत्र से यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।

विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि पहले सीएसए के विद्यार्थियों को रेलवे किराये में रियायत मिलती थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से यह व्यवस्था बंद हो गई थी। कुलपति प्रो. संजीव गुप्ता के प्रयासों के बाद रेलवे से समन्वय स्थापित कर इसे दोबारा शुरू कराया गया है।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को घर आने-जाने के अलावा विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित शैक्षणिक भ्रमण, शोध कार्य, प्रशिक्षण, अध्ययन दौरे और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए भी रेल यात्रा में आधे किराये का लाभ मिलेगा। कुलपति डा. संजीव गुप्ता ने बताया कि इस सुविधा के लिए विश्वविद्यालय पात्र विद्यार्थियों को रेलवे के निर्धारित रियायती कूपन उपलब्ध कराएगा।

इधर, सात जोड़ी ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे

यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। प्रयागराज रेल मंडल के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेनें पांच अगस्त को संचालित होगी।

 

🚆 बढ़ाई गई स्पेशल ट्रेनों का विवरण

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम विस्तारित अवधि अतिरिक्त फेरे विशेष जानकारी
09185 मुंबई सेंट्रल – कानपुर अनवरगंज 30 अगस्त तक 5 फेरे यात्रियों की सुविधा के लिए संचालन बढ़ाया गया
09186 कानपुर अनवरगंज – मुंबई सेंट्रल 31 अगस्त तक 5 फेरे वापसी दिशा में संचालन
09309 / 09310 इंदौर – हजरत निजामुद्दीन 30 अगस्त तक संचालन अवधि बढ़ी पूर्व निर्धारित सेवा जारी रहेगी
09093 / 09094 उधना – अयोध्या कैंट 28 अगस्त तक 4 फेरे हर शुक्रवार संचालित होगी
09097 / 09098 उधना – अयोध्या कैंट 25 अगस्त तक 4 फेरे अतिरिक्त संचालन स्वीकृत
09033 / 09034 उधना – मालदा टाउन 27 अगस्त तक 5 फेरे विशेष ट्रेन के रूप में संचालित
09451 / 09452 गांधीधाम – भागलपुर 28 अगस्त तक हर शुक्रवार स्पेशल ट्रेन का संचालन जारी रहेगा
09447 / 09448 अहमदाबाद – पटना निर्धारित तिथि अनुसार 1 अतिरिक्त फेरा रेलवे ने एक और फेरा स्वीकृत किया

नोट: ट्रेन संचालन की अंतिम तिथि, समय और स्टॉपेज में रेलवे प्रशासन आवश्यकतानुसार बदलाव कर सकता है। यात्रा से पहले पीएनआर और ट्रेन स्टेटस अवश्य जांच लें।

 

कानपुर सेंट्रल-मदुरै स्पेशल के बढ़े फेरे

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने कानपुर सेंट्रल-मदुरै विशेष ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। प्रयागराज रेल मंडल के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 01925/26 कानपुर सेंट्रल-मदुरै विशेष ट्रेन के चार फेरे बढ़ाए गए हैं। कानपुर सेंट्रल से प्रत्येक बुधवार को 26 अगस्त तक ये ट्रेन संचालित होगी। इसी तरह मदैुर से प्रत्येक शनिवार को ये ट्रेन 29 अगस्त तक चलेगी।

 

यह भी पढ़ें- IIT Kanpur के प्रोफेसर पति की असिस्टेंट प्रोफेसर पत्नी ने बयां की करतूत, शोध छात्रा से अवैध संबंध होने का दावा

यह भी पढ़ें- IIT Kanpur के साइबर प्रोग्राम में नहीं मिला एडमिशन, युवक ने वेबसाइट हैक कर डाली, छोड़ा ये संदेश