कानपुर के होटल में फंदे से लटका मिला युवक का शव, तीन दिन से दोस्त के साथ रुका था
कानपुर के गंगापुर स्थित एक होटल में तीन दिन से ठहरे युवक का शव चादर के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद उसका मित्र फरार हो गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ...और पढ़ें

होटल के कमरे में मिला युवक का शव। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कानपुर। सेन पश्चिम पारा गंगापुर स्थित होटल में बीते तीन दिन से मित्र संग ठहर रहे युवक का बुधवार सुबह चादर के फंदे पर शव लटका मिला। घटना के बाद कमरे में साथ ठहरा मित्र फरार हो गया। होटल मैनेजमेंट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए साथ ही फरार मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
सतबरी निवासी स्वर्गीय सूर्यमणि त्रिवेदी का 35 वर्षीय बेटाअनुराग एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। कई दिनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति कम आने की वजह से वह बीते सोमवार से गंगापुर स्थित उमा ग्लैक्सी होटल की दूसरी मंजिल के जी-3 कमरे में ठहरे हुए थे। उनके साथ गोपाल नगर निवासी मित्र रजनीश भी रुक रहा था।
बुधवार सुबह होटल कर्मी कमरे में पहुंचा तो अंकुर का शव चादर के फंदे पर पंखे के कुंडे से लटक रहा था। घटना के बाद मित्र रजनीश फरार हो गया था। होटल मैनेजमेंट की सूचना पर पुलिस मौके पर फोरेंसिक टीम संग पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।
जांच में अंकुर के दोनों हाथों में किसी नुकीली धारदार वस्तु कट के निशान थे। शव बेड के बगल में लटक रहा थ। अंकुर के पैर जमीन से छू रहे थे। पुलिस ने स्वजन को बुलाकर शव कब्जे लेकर कार्रवाई शुरू की।
खबरें और भी
पुलिस ने मौके से फरार मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में मित्र ने बताया कि सुबह वह होटल से बाहर सिगरेट पीने गया था। लौटकर आया तो देखा अंकुर का शव फंदे पर लटक रहा है। जिसके बाद वह डरकर मौके से भाग निकला।
होटल कर्मियों ने बताया कि बीते तीन दिनों से पूरे दिन कई युवक कमरे में आते जाते थे। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- IIMT Meerut के गर्ल्स हॉस्टल की छत से कूदकर सहारनपुर की छात्रा ने दी जान, जिम के बाहर खून से लथपथ पड़ा मिलाशव