विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ekta Murder Case: दो साल बाद डीएनए रिपोर्ट ने खोला राज, Kanpur DM कंपाउंड के पास मिला कंकाल एकता का

Published: Sun, 08 Nov 2026 06:46 AM (IST)

कानपुर में एकता हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। डीएम कंपाउंड के पास मिला कंकाल एकता का ही निकला, जिसकी ...और पढ़ें

एकता हत्याकांड: दिवंगत एकता की फाइल फोटो व आरोपित विमल सोनी। इंटरनेट मीडिया

एकता हत्याकांड: दिवंगत एकता की फाइल फोटो व आरोपित विमल सोनी। इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. 26 अक्टूबर को डीएम आवास कंपाउंड से सटे आफीसर्स क्लब की जमीन में गड़ा मिला था कंकाल

  2. 24 जून 2024 को लापता हुई थी एकता, चार माह बाद जिम ट्रेनर की गिरफ्तारी पर खुला था राज

जागरण संवाददाता, कानपुर। एकता हत्याकांड में एक नया पर्दाफाश हुआ है। डीएम कंपाउंड से सटे आफीसर्स क्लब की जमीन में गड़ा मिला कंकाल एकता का ही निकला। करीब दो साल बाद डीएनए रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि हुई। ये रिपोर्ट हत्यारोपित जिम ट्रेनर को सजा दिलाने के लिए पुलिस को एक मजबूत साक्ष्य बना है।


सिविल लाइन के गोपाल नगर निवासी कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता ग्रीन पार्क में जिम जाती थी। 24 जून 2024 को भी वह रोज की तरह जिम के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। राहुल ने इस मामले में जिम ट्रेनर विमल सोनी पर अपहरण करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया था।

उन्होंने हत्या किए जाने की भी आशंका जताई थी। हालांकि पुलिस शुरू में इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ रही थी, इसलिए मामले में गंभीरता नहीं दिखाई, लेकिन 26 अक्टूबर 2024 को विमल सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पुलिस के भी होश उड़ गए।

उसने बताया कि एकता की हत्या कर उसने शव डीएम कंपाउंड स्थित आफिसर्स क्लब के अंदर जमीन में गाड़ा हुआ है। पुलिस आरोपित को वहां ले गए और गड्ढा खाेदवाया तो एक महिला का कंकाल निकला। विमल की बाइक भी डीएम आवास परिसर में मुख्य गेट के पास ही खड़ी मिली थी।

विमल ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तय हो गई थी, लेकिन एकता शादी होने में बाधा बन रही थी। इसलिए उसकी हत्या की थी। हालांकि पुलिस की जांच में पता चला कि विमल की शादी सालभर पहले ही टूट चुकी थी। पुलिस ने विमल को तो जेल भेज दिया, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं कर पा रही थी कि बरामद कंकाल एकता का ही है।

इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने कंकाल में खोपड़ी और एकता की मां के नखून, बाल आदि नमूने लेकर फोरेंसिक लैब भेजे थे। वैसे तो सामान्य तौर पर तीन से छह माह में डीएनए रिपोर्ट आ जानी चाहिए थी, लेकिन एकता हत्याकांड में करीब दो साल बाद डीएनए रिपोर्ट आई। कोतवाली थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट से मिलान हुआ है। वह कंकाल एकता का ही था।

यह भी पढ़ें- कानपुर में काली थार ने बरपाया कहर, स्कूटी सवार को रौंदा, दो युवतियां उतरकर दूसरी कार से भागीं

यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाज व जिम ट्रेनर का कानपुर-प्रयागराज हाईवे के किनारे मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।