कानपुर में अचानक मोबाइल पर तेज बीप संग आया अलर्ट मैसेज; जानें क्या है मामला? तुरंत हो जाएं सावधान
कानपुर में लोगों के मोबाइल पर अचानक तेज बीप के साथ इमरजेंसी अलर्ट मैसेज आया, जिससे वे चौंक गए। यह संदेश सरकार द्वारा अगले 24 घंटे में संभावित हीट वेव ...और पढ़ें
-1779118614097_m.webp)
कुछ इस तरह का मोबाइल पर आया अलर्ट। जागरण
HighLights
कानपुर में मोबाइल पर आया अचानक तेज बीप वाला अलर्ट
यह सरकारी इमरजेंसी अलर्ट हीट वेव की चेतावनी हेतु था
अगले 24 घंटे में हीट वेव से बचने की सलाह दी गई
डिजिटल डेस्क, कानपुर। कानपुर में सोमवार शाम अचानक मोबाइल फोन एक साथ तेज बीप और वाइब्रेशन के साथ गूंज उठे। बिना किसी रिंगटोन के आए इस 'इमरजेंसी अलर्ट' (Emergency Alert) मैसेज ने एक पल के लिए लोगों को चौंका दिया। यदि आपके फोन पर भी ऐसा ही मैसेज आया है, तो घबराएं नहीं—यह आपकी सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा भेजा गया एक अत्यधिक महत्वपूर्ण चेतावनी संदेश है।
कानपुर में लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक तेज बीप की आवाज के साथ अलर्ट मैसेज आने से हड़कंप मच गया। एक के बाद एक अचानक मोबाइल पर तेज बीप की आवाज के साथ मैसेज से लोग अलर्ट हो गए। यह मैसेज किसकी तरफ से भेजा गया था इसको लेकर चर्चा बनी रही।
सोमवार को शाम 8 बजकर 15 मिनट पर अचानक मोबाइल पर तेज बीप के साथ अलर्ट मैसेज आया। इससे मोबाइल यूजर्स घबरा गए। दरअसल यह सरकार की ओर से भेजा गया इमरजेंसी अलर्ट संदेश था, जिसका उद्देश्य लोगों को आने वाले खतरे को लेकर सतर्क करना था
तेज बीप की आवाज के साथ अलर्ट मैसेज मौसम के लिए था। मोबाइल पर आए इस अलर्ट मैसेज में अगले 24 घंटे में चलने वाली हीट वेव को सतर्क रहने को कहा गया। मैसेज में था कि अगले 24 घंटे जिले के कई स्थानों पर हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव चलने की संभावना बताई गई।
खबरें और भी
वहीं, प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि तेज धूप और लू के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और जरूरत पड़ने पर ही बाहर जाएं।
जानें क्या है गवर्नमेंट एसओएस अलर्ट
गवर्नमेंट एसओएस अलर्ट (Emergency SOS Alert) भारत सरकार और दूरसंचार विभाग (DoT) की ओर से 'सेल ब्रॉडकास्ट' तकनीक के जरिए आपातकालीन चेतावनी संदेश है। इसका मुख्य उद्देश्य भूकंप, बाढ़, सुनामी इत्यादि प्राकृतिक आपदाओं को लेकर समय रहते नागरिकों को सतर्क करना है।
इजरायल यूज करता है इस तरह के अलर्ट सिस्टम को
इजरायल भी इस तरह के सिस्टम को यूज करता है। अपने नागरिकों को मिसाइल, ड्रोन या रॉकेट के हमले से बचाने के लिए अलर्ट भेजने के लिए इसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। इससे नागरिक अलर्ट हो जाते हैं और समय रहते बंकर में चले जाते।
सोमवार को अधिकतम 43.2°C तापमान
सोमवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोपहर 12 बजे तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया, जबकि दो बजे के आसपास शहर सबसे ज्यादा तपता नजर आया। वहीं,न्यूनतम तापमान भी 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डा.एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि यूवी इंडेक्स अत्यधिक स्तर पर पहुंच गया है। बिना सुरक्षा दोपहर की धूप में निकलना त्वचा झुलसने, आंखों में जलन, सिरदर्द, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।अगले कुछ दिनों तक कानपुर मंडल में शुष्क और गर्म मौसम बना रहेगा। दिन के तापमान में क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है और लू जैसी परिस्थितियां और तेज हो सकती हैं।