Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कासगंज एक्सप्रेस में आग की अफवाह से हड़कंप: धूल को धुआं समझ चेन पुलिंग कर कूदे यात्री, बड़ी दुर्घटना टली

    Updated: Mon, 11 May 2026 08:57 PM (IST)

    कानपुर के शिवराजपुर में कासगंज एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से यात्रियों में हड़कंप मच गया। धूल को धुआं समझकर कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग कर चलती ट् ...और पढ़ें

    कानपुर में कासगंज एक्सप्रेस से नीचे उतरते यात्री। इंटरनेट मीडिया

    कानपुर में कासगंज एक्सप्रेस से नीचे उतरते यात्री। इंटरनेट मीडिया

    HighLights

    1. कासगंज एक्सप्रेस में आग की अफवाह फैली

    2. धूल को धुआं समझ यात्रियों ने छलांग लगाई

    3. कोई गंभीर चोट नहीं, अफवाह फैलाने वाले की तलाश

    संवाद सहयोगी, चौबेपुर (कानपुर)। कानपुर के शिवराजपुर क्षेत्र में सोमवार शाम कासगंज एक्सप्रेस में उस समय अफरातफरी मच गई। महज एक अफवाह के चलते यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई। पटरी के पास धूल को धुआं समझकर किसी ने ट्रेन में आग लगने का शोर मचा दिया, जिससे घबराए यात्री चेन पुलिंग कर चलती ट्रेन से कूदने लगे।

    शिवराजपुर में सोमवार की शाम अनवरगंज से कासगंज जा रही 15039 कासगंज एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से हड़कंप मच गया। ट्रैक पर डाली गई नई गिट्टी की धूल की उड़ने के चलते किसी यात्री द्वारा चेन पुलिंग कर ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैला दी। ट्रेन के धीमे होते ही कुछ यात्री कूद गए। हालांकि किसी कोई गंभीर चोट नहीं पहुंची है। बाद में ट्रेन को पड़ताल के बाद रवाना किया गया।


    शिवराजपुर के पकरा क्रासिंग से सोमवार की शाम करीब चार बजे अनवरगंज से कासगंज जा रही 15039 कासगंज एक्सप्रेस गुजर रही थी। ट्रैक पर डाली गई नई गिट्टी की धूल उड़ने से किसी यात्री ने ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैलाते हुए चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन के धीमे होते ही कुछ यात्री ट्रेन से नीचे कूद गए। ट्रेन चालक ने ट्रेन को रोकते हुए स्टेशन मास्टर को सूचना दी।

    आग लगने की अफवाह को लेकर शिवराजपुर पुलिस के साथ ही रेलवे कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। आग की अफवाह को लेकर यात्रियो में अफरातफरी थी। स्टेशन मास्टर रामचरित्र ने बताया कि किसी यात्री ने अफवाह फैलाई है। ट्रैक पर डाली गई नई गिट्टी की धूल उड़ने से किसी ने आग की अफवाह फैलाई है। ट्रेन को कुछ देर रोकने के बाद गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।

    खबरें और भी

    ट्रेन मेंटनेर हुकुम सिंह मीणा ने बताया कि ट्रेन में किसी तरह की क्षति नहीं हुई है। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि आग की अफवाह फैलाने वाले का पता लगाया जा रहा है। ट्रेन से कूदने पर कोई यात्री घायल नहीं हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Kanpur Mandi Bhav: कानपुर मंडी में आज 11 मई के भाव, सोना-चांदी से लेकर गेहूं-चना तक जानिए लेटेस्ट रेट

    यह भी पढ़ें- प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, मई में नहीं कटेगा कोई कनेक्शन, केस्को एमडी नेहा जैन ने दी बड़ी जानकारी

    यह भी पढ़ें- PM की अपील के बाद सहमा कानपुर का सराफा बाजार, 7 हजार कारीगरों पर बेरोजगारी का संकट, बुलियन बैंक की उठी मांग