Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP में बढ़ रहा राजकीय पक्षी सारस का कुनबा, ग्रीष्मकालीन गणना में सुखद तस्वीर, कानपुर मंडल में 6,478 सारस; इटावा सबसे आगे

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 10:55 PM (GMT+05:30)

    कानपुर मंडल में राजकीय पक्षी सारस की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, ग्रीष्मकालीन गणना में कुल 6478 सारस पाए गए हैं। इटावा में सर्वाधिक 333 ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कानपुर मंडल में सारस की संख्या 6478 हुई

    2. इटावा में सर्वाधिक 3332 सारस गिने गए

    3. वन क्षेत्र बढ़ने से सारस की संख्या बढ़ी

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर मंडल में राजकीय पक्षी सारस की संख्या में वृद्धि हो रही है। इस वर्ष हुई ग्रीष्मकालीन गणना के रिपोर्ट में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। गणना में कानपुर मंडल में 6478 सारस पाए गए हैं। कानपुर नगर में सारसों की संख्या 150 हो गई है। इसमें 124 व्यस्क तथा 26 बच्चे हैं। गणना में सबसे अधिक 3332 सारस इटावा में मिले हैं। सबसे कम 146 सारस फर्रुखाबाद में गिने गए हैं।

    कानपुर मंडल में पिछले चार वर्षो में सारसों की संख्या 6090 से बढ़कर 6468 हो गई है। इन वर्षों में 388 सारसों की वृद्धि हुई है। सारसों की संख्या बढ़ने से वन विभाग उत्साहित है। इसे मंडल में वन क्षेत्र बढ़ने से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सारसों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए है। सरसों की गणना वर्ष में दो बार की जाती है। इस वर्ष 22 व 23 जून को सारसों की गणना की गई।

    प्रत्येक गणना स्थल पर सुबह छह बजे से आठ बजे तक तथा शाम चार बजे से छह बजे तक गणना कर सारसों की गणना की गई। प्रत्येक गणना स्थल पर अक्षांस व देशांतर अंकित किए जाने तथा गणना करने वाली टीम से सारसों का कम से कम एक डिजिटल फोटो लिए जाने के निर्देश दिए गए। प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव ने सरसों की गणना के परिणाम जारी किए हैं। इनके अनुसार कानपुर मंडल में 6478 सारस पाए गए हैं, इनमें 5538 व्यस्क तथा 940 बच्चे हैं।


    ग्रीष्णकालीन गणना में कानपुर मंडल में सारसों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। इसकी वजह सारसों की सुरक्षा, उनको घोंसले बनाने की जगह उपलब्ध होना,वन क्षेत्र में वृद्धि होना है। आने वाले वर्षों में इनकी संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है।
    एनके जानू, मुख्य वन संरक्षक

     

    इन जिलों में इतने सारस पाए गए

    जिला व्यस्क बच्चे कुल सारस
    कानपुर नगर 124 26 150
    कानपुर देहात 503 279 782
    इटावा 3122 210 3332
    औरैया 1039 201 1240
    फर्रुखाबाद 102 44 146
    कन्नौज 648 180 828
    कुल योग 5538 940 6478

    स्रोत: वन विभाग

     

    खबरें और भी

    इन वर्षों में इस तरह हुई संख्या में वृद्धि

    जिला वर्ष 2023 वर्ष 2024 वर्ष 2025 वर्ष 2026
    कानपुर नगर 130 133 145 150
    कानपुर देहात 612 709 732 782
    इटावा 3277 3289 3292 3332
    औरैया 1187 1202 1209 1240
    फर्रुखाबाद 127 134 144 146
    कन्नौज 757 786 798 828
    योग 6090 6253 6320 6478

    स्रोत: वन विभाग

     

    कानपुर मंडल में सारसों की संख्या

    वर्ष संख्या
    2026 6478
    2025 6320
    2024 6253
    2023 6090

    स्रोत: वन विभाग

     

    यह भी पढ़ें- IIT Kanpur Convocation: परिवार के पहले IITian बने सागर, कैंपस प्लेसमेंट में मिला Apple का सपनों वाला ऑफर

    यह भी पढ़ें- IIT Kanpur से भारत के भावी अंतरिक्ष महायुग का शंखनाद, 18 जुलाई को लॉन्च होगा निजी कंपनी का पहला ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1'