Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हमीरपुर के पीआरडी जवान की बेटी की दिल्ली में संदिग्ध मौत, मां ने युवक पर लगाया हत्या का आरोप

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 08:00 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली में पीआरडी जवान की बेटी का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला, जिस पर मां ने हत्या का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि एक युवक ने उनकी बेटी ...और पढ़ें

    खुशी की फाइल फोटो, बेटी की संदिग्ध मौत पर बेसुध बैठी मृतका की मां व अन्य महिलाएं। जागरण

    खुशी की फाइल फोटो, बेटी की संदिग्ध मौत पर बेसुध बैठी मृतका की मां व अन्य महिलाएं। जागरण

    HighLights

    1. दिल्ली में पीआरडी जवान की बेटी का शव मिला।

    2. मां ने युवक पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया।

    3. आरोपी युवक पहले भी जेल जा चुका था।

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। पीआरडी जवान की बेटी का शव दिल्ली में एक किराए के मकान में फंदे में लटका मिलने से स्वजन में हलचल मच गई। मृतका की मां का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या कर शव फंदे में लटकाया गया है। बेटी को तीन वर्ष पूर्व एक युवक ने नौकरी दिलाकर अपने प्रेम में फंसा लिया था। युवक के शादीशुदा होने पर बेटी ने मुकदमा दर्ज कराकर उसे जेल भिजवाया था। जेल से छूटने के बाद उसी युवक ने बेटी की हत्या कर दी।


    सदर कोतवाली क्षेत्र के शीतलपुर गांव निवासी पीआरडी जवान मनीषा ने बताया कि उसकी बेटी खुशी झांसी जनपद के मोठ थाना क्षेत्र के एक युवक के संपर्क में थी। तीन वर्ष पूर्व युवक ने दिल्ली के लाल किले में नौकरी दिलाई थी और उसने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। कुछ महीनों बाद बेटी को पता चला कि युवक शादीशुदा है। तो उसने विरोध किया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उसे जेल भिजवाया। इस बीच बेटी दिल्ली में अपनी बहनों से साथ रहकर नौकरी कर रही थी।

    बीते 20 मार्च को युवक जेल से छूटकर आया और बेटी को परेशान करने लगा। इसकी शिकायत हमीरपुर पुलिस अधीक्षक को दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। हमीरपुर के उजनेड़ी गांव के पास एक महाविद्यालय में 23 अप्रैल को बेटी बीए फाइनल की परीक्षा देने आई थी जहां से आराेपित युवक उसकी बेटी को अपने साथ दिल्ली भगाकर ले गया था।

    25 अप्रैल की रात दिल्ली में उसकी हत्या कर दी और घटना की सूचना बेटी के कंपनी में दी। जहां से उसकी मौत की सूचना स्वजन को मिली। जिस पर मां व अन्य स्वजन दिल्ली पहुंचे और शव लेेकर गांव आए। बेटी की मौत के बाद स्वजन रो-रोकर बेहाल है। पीआरडी जवान ने बताया कि घटना की सूचना सदर कोतवाली में दी गई है, मौके पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन दिया कि हत्यारोपित के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हमीरपुर में खाना बनाने को लेकर पति से विवाद, मां ने बच्चे को खिलाया जहर, खुद भी निगला

    यह भी पढ़ें- हमीरपुर में स्मार्ट मीटर उखाड़कर अनशन पर बैठे लोग, बिल मांगते भागे प्रदर्शनकारी, भीम आर्मी और सपा नेता समेत 3 हिरासत में