Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IIT कानपुर में 32 साल पुरानी 'अनोखी शादी' में जमकर हंगामा, पिस्तौल लेकर पहुंचा पूर्व प्रेमी

    Updated: Tue, 12 May 2026 08:00 PM (IST)

    आईआईटी कानपुर में 32 साल पुरानी 'अनोखी शादी' की परंपरा में इस बार खूब ड्रामा हुआ, जहाँ दूल्हे-दुल्हन बने छात्रों के बीच एक पूर्व प्रेमी पिस्तौल लेकर प ...और पढ़ें

    HighLights

    1. आईआईटी कानपुर में 32 साल पुरानी अनोखी शादी की परंपरा

    2. दूल्हे-दुल्हन बने छात्रों के बीच पूर्व प्रेमी पिस्तौल लेकर पहुंचा

    3. इंजीनियरिंग के फार्मूले मंत्र और नोट्स आहुतियां बने

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर आईआईटी (IIT Kanpur) से एक बेहद दिलचस्प खबर सामने आई है। 32 सालों से चली आ रही एक परंपरा के तहत छात्रों ने 'इंजीनियरिंग वाली शादी' की। इसकी बीच दूल्हन का पूर्व प्रेमी पिस्तौल लेकर आ गया।

    आईआईटी के अंतिम वर्ष के छात्रों की अनाेखी शादी में इस बार भी पूरा ड्रामा हुआ। हर साल की तरह शादी के कार्ड छपे, दोस्तों को बुलाया गया और बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को वरमाला भी पहनाई गई। ऐन मौके पर पिस्टल लेकर पहुंचे एक्स बायफ्रेंड ने जमकर हंगामा किया लेकिन दुल्हनिया आखिरकार दूल्हे के साथ ही गई। फेरों की रस्म में अग्निकुंड जला तो आहुतियों में बीटेक पढ़ाई के नोटस डाले गए और मंत्रों के तौर पर इंजीनियरिंग के फार्मूले पढ़े गए।

    बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र होते दूल्हा-दूल्हन

    पूरे साल भर कठिन पढ़ाई का माहौल, लेक्चर हाल से लैब तक की भाग-दौड़ वाले आईआईटी परिसर में बीते सप्ताह ढोल-नगाड़ों की थाप और ''इंजीनियरिंग वाले मंत्रों'' की गूंज सुनाई दी। यह मौका आईआईटी में हर साल होने वाली अनोखी शादी का था जिसमें बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र ही दूल्हा- दुल्हन और संस्थान के छात्र बाराती बनते हैं।

    IIT Kanpur unique wedding

    1994 में शुरू हुआ शादी का ये सिलसिला

    यह कोई साधारण विवाह नहीं, बल्कि आईआईटी की 32 साल पुरानी एक जीवंत परंपरा है। साल 1994 में शुरू हुआ यह सिलसिला आज भी बीटेक अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विदाई का सबसे यादगार पल बना हुआ है। ''''हाल-1'''' की इस मशहूर बारात ने एक बार फिर कैंपस के माहौल को जश्न में सराबोर कर दिया।

    खबरें और भी

    विशाल के सिर सजा सेहरा, घोड़े पर सवार होकर आया

    इस अनोखी शादी में में दूल्हा और दुल्हन दोनों ही छात्र थे। विदित परमार जहां दुल्हन बने वहीं कुमार विशाल सेहरा सजाकर घोड़े पर सवार हुए। शादी में कुछ भी आधा-अधूरा नहीं था। बाकायदा हल्दी और मेहंदी की रस्में निभाई गईं।

    दूल्हन की सहेलियों ने लगाए ठुमके

    छात्राओं के हास्टल ''हाल-6'' में संगीत का कार्यक्रम हुआ, जहां ''दुल्हन'' की सहेलियों (छात्राओं) ने जमकर ठुमके लगाए। बारात भी यहीं पहुंची और दुल्हन की सहेलियों ने बारात प्रवेश से पहले दूल्हे से अपना उपहार भी लिया। सहेलियों के साथ दुल्हन बने विदित ने स्टेज पर प्रवेश लिया और दूल्हे को वरमाला पहनाई। इसी दौरान पूर्व प्रेमी बनकर पहुंचे छात्र ने हवा में पिस्टल लहराई।

    पूर्व प्रेमी के साथी भी डंडे लेकर पहुंचे

    उसके दोस्त भी हाथ में डंडे लेकर पहुंचे और बोले कि यह शादी नहीं होने देंगे। यह शादी जबरन कराई जा रही है। इसके बाद शुरू हुआ एक्स बायफ्रेंड और दूल्हे के बीच मुकाबला। तलवारें खिंची और शेरो - शायरी के दौर चले। आखिरकार दुल्हन और साथ में मौजूद बारातियों ने माना कि एक्स बायफ्रेंड अपना सच्चा प्यार साबित करने में नाकाम है। तब विदित और विशाल की शादी का निर्णय किया गया। दूल्हा - दुल्हन को मंडप में ले जाया गया जहां ''''पंडित'''' बने छात्र ने पारंपरिक मंत्रों के बजाय विज्ञान और गणित के सूत्रों के साथ विवाह संपन्न कराया।

    सोशल मीडिया पर छाई बारात

    ''हाल-1'' से निकली इस बारात में छात्र-छात्राएं बालीवुड के गानों और ढोल की थाप पर झूमते हुए ''''हाल-6'''' पहुंचे। द्वारचार से लेकर जयमाल तक की रस्में पूरी गरिमा (और ढेर सारी मस्ती) के साथ पूरी की गईं। कैंपस में मस्ती के इन पलों का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग आइआइटियंस के रचनात्मक और मजाकिया अंदाज के रूप में देख रहे हैं।

    इस वजह से करते आयोजन

    आईआईटी के शिक्षकों का मानना है कि पढ़ाई के बोझ और प्लेसमेंट के तनाव के बीच, आईआईटी की यह ''''अनोखी शादी'''' दिखाती है कि देश के सबसे तेज दिमाग वाले युवा अपनी जड़ों और मनोरंजन के बीच तालमेल बिठाना बखूबी जानते हैं। संस्थान के 1994 बैच ने इसकी शुरुआत की थी।

    यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत: लखनऊ स्टेशन पर ब्लॉक से 15 मई से 23 जून तक ट्रेनें प्रभावित, 12 का बदला रूट

    यह भी पढ़ें- बिल्हौर में मां का 'रौद्र रूप': बेटी से छेड़छाड़ करने वाले को 34 सेकंड में सिखाया सबक, 8 लातें, चप्पलें मारी फिर जमीन पर पटका