लखनऊ स्टेशन पर ब्लॉक से 15 मई से 23 जून तक ट्रेनें प्रभावित, 12 का बदला रूट, इधर, कानपुर सेंट्रल के रास्ते से कई जोड़ी विशेष ट्रेनें
लखनऊ रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य और पश्चिमी रेलवे में सिग्नल कार्य के कारण 15 मई से 23 जून तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इससे 12 ट्रेनों के रूट बदल ...और पढ़ें
-1778601788684_m.webp)
HighLights
लखनऊ रेलवे स्टेशन पर होने वाले कांकार्स निर्माण के चलते बदलाव
छह के समय में बदलाव और 12 ट्रेनों का बदला गया रूट, 23 जून तक संचालन में समस्या
जागरण संवाददाता, कानपुर। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर होने वाले कांकार्स निर्माण और पश्चिमी रेलवे में सिग्नल कार्य के कारण रेल यातायात में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और कुछ के समय में बदलाव किया गया है।
छह के समय में बदलाव और 12 ट्रेनों का बदला गया रूट
लखनऊ रेलवे स्टेशन पर कांकार्स निर्माण कार्य किया जाएगा। इसलिए 15 मई से 23 जून तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। वहीं प्लेटफार्म संख्या चार पूरी तरह बंद रहेगा और तीन पर भी छह घंटे का रोजाना ब्लाक लिया जाएगा। इसलिए छह ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। वहीं 12 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
ये ट्रेनें प्रभावित
- 12 मई से 25 जून तक काम के दौरान झांसी-लखनऊ मेमू (64701) कानपुर सेंट्रल तक ही संचालित की जाएगी।
- लखनऊ-झांसी मेमू (64702) कानपुर सेंट्रल से संचालित होगी।
- शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर (54338) और बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर (54332) आलमनगर स्टेशन पर ही समाप्त होंगी।
- लखनऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर (54337) और लखनऊ-बालामऊ पैसेंजर (54331) आलमनगर से चलाई जाएंगी।
- लंबी दूरी की मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस, गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस, कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, भावनगर टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस और पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग के बजाय बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल मार्ग से संचालित होंगी।
लखनऊ रेलवे स्टेशन पर ठहराव निरस्त
वरिष्ठ मंडल प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि इन ट्रेनों का लखनऊ रेलवे स्टेशन पर ठहराव निरस्त रहेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। वहीं बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस (14308) को आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया मार्ग से चलाया जाएगा और इसका भी लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। बताया कि प्लेटफार्म नंबर चार पर रुकने वाली 36 अन्य ट्रेनों को ब्लाक के दौरान अन्य प्लेटफार्म पर रोका जाएगा। इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर तीन पर रुकने वाली दो ट्रेनों को भी अन्य प्लेटफार्म पर शिफ्ट कराया जाएगा।
सिग्नल कार्य से कई ट्रेनों के आई परिचालन में बाधा
रेल प्रशासन ने पश्चिमी रेलवे के उधना-चलथान स्टेशनों के बीच स्वचालित सिग्नल कार्य के चलते कई ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण, रेग्यूलेशन और रीशेड्यूलिंग जारी कर दी है। ट्रेन-01908 उधना-आगरा छावनी विशेष गाड़ी, प्रारंभिक स्टेशन से 13 मई को सूरत स्टेशन से चलेगी और सूरत-उधना के मध्य निरस्त रहेगी।
खबरें और भी
- ट्रेन-09075 मुंबई सेंट्रल- काठगोदाम विशेष गाड़ी 13 मई को समय 60 मिनट रीशेड्युल की गई है।
- ट्रेन-04155 सूबेदारगंज–उधना प्रारंभिक स्टेशन से 14 मई को समय 35 मिनट रीशेड्युल रहेगी।
- ट्रेन-12925 बांद्रा टर्मिनल-अमृतसर एक्सप्रेस और 22917 बांद्रा टर्मिनल-हरिद्वार एक्सप्रेस 60 मिनट और 19046 थाने-सूरत एक्सप्रेस शुरूआती स्टेशन से 13 मई को 90 मिनट रेग्यूलेट की गई है।
- ट्रेन-22948 भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस शुरूआती स्टेशन से 14 मई को 90 मिनट रेग्यूलेट की गई है।
यहां राहत: खूब घूमिए... सेंट्रल के रास्ते से कई जोड़ी विशेष ट्रेनें
रेल प्रशासन ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखकर कानपुर के रास्ते कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से न केवल दिल्ली जाने वाली नियमित ट्रेनों में भीड़ कम रहेगी, बल्कि बिहार और उत्तर-पूर्व के राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों को भी सीट मिल सकेगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी।
उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या-05758 शुक्रवार को न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली से 15:10 पर प्रस्थान करेगी, जो दूसरे दिन शनिवार को 17:35 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह 25 मई को ट्रेन संख्या-05757 नई दिल्ली से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए 1:15 बजे निकलेगी, जो उसी दिन 8:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। ऐसे ही शुक्रवार और सोमवार को न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार टर्मिनल-न्यू जलपाईगुड़ी विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इसमें ट्रेन संख्या-05760 न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार टर्मिनल विशेष 22 मई को 12:15 बजे प्रस्थान करेगी, जो 23 मई को 12:25 बजे गोविंदपुरी स्टेशन पर आएगी। फिर 25 मई को 2:40 बजे ट्रेन संख्या-05759 आनंद विहार से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए चलेगी, जो गोविंदपुरी स्टेशन पर 8:45 बजे पहुंचेगी।
20 मई को ट्रेन संख्या-05664 अगरतला से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 15:00 बजे चलेगी, जो 22 मई को 12:15 बजे गोविंदपुरी स्टेशन आएगी। फिर 25 मई को आनंद विहार टर्मिनल से अगरतला के लिए 3:00 बजे चलेगी, जो उसी दिन गोविंदपुरी स्टेशन पर 9:20 बजे पहुंचेगी। ऐसे ही सिलचर-दिल्ली-सिलचर के लिए विशेष ट्रेन संख्या-05666/05665 संचालित की गई है। 21 मई को 20:30 बजे सिलचर से चलकर विशेष ट्रेन 23 मई को गोविंदपुरी स्टेशन पर 15:20 आएगी। जबकि, सिलचर के लिए 25 मई को ट्रेन 02:45 बजे दिल्ली से प्रस्थान करेगी, जो उसी दिन 08.55 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या-05924/05923 न्यू तिनसुकिया-नई दिल्ली-न्यू तिनसुकिया विशेष गाड़ी का संचालन गुरुवार और सोमवार को हो रहा है। 21 मई को न्यू तिनसुकिया से नई दिल्ली के लिए ट्रेन 12:00 बजे चलेगी, जो 23 मई को 07.10 गोविंदपुरी में आएगी। फिर 25 मई को नई दिल्ली से न्यू तिनसुकिया के लिए ट्रेन 02:50 बजे चलेगी। यह ट्रेन गोविंदपुरी में उसी दिन 09.10 बजे आएगी। डिब्रूगढ़-नई दिल्ली और डिब्रूगढ़ के लिए गुरुवार और सोमवार को ट्रेन संख्या-05926/05925 संचालित हो रही है। 21 मई को डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली के लिए ट्रेन 18:00 बजे चलेगी, जो 23 मई को 15.50 बजे गोविंदपुरी स्टेशन आएगी। लौटते समय 25 मई को नई दिल्ली से ये ट्रेन 03:10 बजे चलेगी और गोविंदपुरी में उसी दिन 09.30 बजे पहुंचेगी।
नाहरलगुन से नई दिल्ली के लिए विशेष ट्रेन
गुरुवार और सोमवार को विशेष ट्रेन नाहरलगुन से नई दिल्ली के आवागमन के लिए संचालित हुई है। यह 21 मई को ट्रेन नाहरलगुन से 22.15 बजे चलेगी, जो 22 मई को गाेविंदपुरी स्टेशन पर 06.10 बजे आएगी। फिर 25 मई को नई दिल्ली से 03:50 बजे चलेगी, जो गोविंदपुरी में 09.55 बजे आएगी।
यह भी पढ़ें- कानपुर होजरी कारोबारी हत्याकांड: गंगा बैराज पर पुलिस और हत्यारोपी के बीच मुठभेड़, रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- IIT कानपुर में 32 साल पुरानी 'अनोखी शादी' में जमकर हंगामा, पिस्तौल लेकर पहुंचा पूर्व प्रेमी