बिल्हौर में मां का 'रौद्र रूप': बेटी से छेड़छाड़ करने वाले को 34 सेकंड में सिखाया सबक, 8 लातें, चप्पलें मारी फिर जमीन पर पटका
कानपुर के बिल्हौर में एक मां ने अपनी 14 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ करने वाले मनचले को बीच सड़क पर जमकर सबक सिखाया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पु ...और पढ़ें

मनचले को पीटती महिला। वीडियो ग्रैब
संवाद सहयोगी, बिल्हौर(कानपुर)। कानपुर में एक मां का रौद्र रूप देखने को मिला। उसने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने पर आन द स्पाट फैसला कर दिया। मनचले को बीच सड़क पर जमकर सबक सिखाया।
मंगलवार शाम एक महिला अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ बिल्हौर बाजार गई थी। रास्ते में एक मनचले ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की, जिसके बाद बेटी ने शोर मचा दिया। बेटी की आवाज सुनकर मां ने तुरंत मनचले को पकड़ लिया। उसने मनचले को जमीन पर गिराकर चप्पलों, लात और घूसों से उसकी जमकर धुनाई कर दी।
महज 34 सेकंड के अंदर महिला ने मनचले को करीब 10 थप्पड़ और 8 बार लातें मारीं। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।
खरीदारी करने गई थी
महिला अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ कस्बा स्थित बाजार में खरीदारी करने गई थी। नगर पालिका चौराहे के पास बिल्हौर इंटर कालेज के सामने एक मनचले युवक ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी। बेटी ने मनचले का कालर पकड़कर शोर मचाया। इस पर महिला ने मनचले को पकड़ लिया और चप्पलों और लात घूसों से उसकी जमकर धुनाई कर दी।
देखते रहे लोग
मनचले को महिला से पिटता देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित कर दिया। पिटाई के दौरान मनचला भी किसी तरह अपने आप को छुड़ाकर भाग गया। इसके बाद महिला भी अपनी बेटी के साथ चली गई। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि किसी ने शिकायत नहीं की। प्रचलित वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- कानपुर में डिलीवरी कर्मचारियों का भारी हंगामा, 13-13 घंटे काम कराने का आरोप
यह भी पढ़ें- कानपुर में अजब-गजब मामला; जेल में बंद दुष्कर्म आरोपित को छुड़ाने की जिद, पुलिस आफिस में मोबाइल टावर पर चढ़ गई पीड़िता
यह भी पढ़ें- Kanpur DM ने सुबह-सुबह परखी उर्सुला अस्पताल की हकीकत, 22 डॉक्टर समेत 32 कर्मी ड्यूटी से गायब, दलाली का खेल भी पकड़ा