कानपुर में डिलीवरी कर्मचारियों का भारी हंगामा, 13-13 घंटे काम कराने का आरोप
कल्याणपुर, कानपुर में डिलीवरी कंपनी के कर्मचारियों ने काम के घंटे बढ़ाए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को शांत कराय ...और पढ़ें
HighLights
कल्याणपुर में डिलीवरी कर्मचारियों ने काम के घंटे बढ़ने पर किया हंगामा
कर्मचारियों ने 13 घंटे काम और आईडी ब्लॉक करने का आरोप लगाया
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया
संवाद सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। कल्याणपुर के मकड़ी खेड़ा में गृहस्थी के सामान की डिलीवरी करने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने कार्य की समय सीमा बढ़ाए जाने पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों से बात की।
मकड़ी खेड़ा स्थित सीएनजी पंप के पीछे गृहस्थी का सामान डिलीवरी करने वाली एक कंपनी का एक गोदाम है। कुछ दिन पहले कंपनी ने काम की समय सीमा को बढ़ाया है जिसके बाद से कर्मचारियों में आक्रोश देखने को मिल रहा था।
मंगलवार को करीब 60 से 70 डिलीवरी कर्मचारियों ने इसको लेकर स्टोर मैनेजर से बात कर समय सीमा को पुनः कम करने की मांग की। जिसे स्टोर मैनेजर से कंपनी पालिसी बताकर अनसुना कर दिया।यही नहीं कुछ कर्मचारियों की आईडी भी बंद कर दी। जिसके बाद कर्मचारियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने हंगामे की सूचना पुलिस को दे दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को समझाबुझा कर शांत कराया। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। कर्मचारी विनोद कुमार, बृजेश , सचिन, रंजीत और राहुल त्रिवेदी ने बताया कि पहले सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक की समय सीमा थी जिसे बीस दिन पहले कंपनी ने बढ़ाकर पांच बजे तक कर दिया है।
समय सीमा के बीच उपस्थिति अनिवार्य की गई है। यही नहीं जो कर्मचारी समय सीमा को नहीं मान रहा उसका पैसा काटा जा रहा है। कई कर्मचारियों की आईडी बंद कर दी गई है। कल्याणपुर प्रभारी डा. सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि कर्मचारियों को शांत करा दिया गया है।