फतेहपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: रुद्रा होटल में छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले 7 महिला-पुरुष, कानपुर से जुड़ा नेटवर्क
पुलिस ने बिंदकी के रुद्रा होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा मारा, जहां तीन महिलाओं और चार पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। कानपुर से जुड़ ...और पढ़ें

HighLights
कानपुर से महिलाओं को होटल पहुंचाने वाली महिला और नौकर को मुचलके पर छोड़ा
आपत्तिजनक स्थिति में मिली तीन महिलाओं समेत सात को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा
जागरण संवाददाता, बिंदकी (फतेहपुर)। होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। जहां आपत्तिजनक स्थित में तीन महिलाओं व दो पुरुष को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। जबकि महिलाओं को कानपुर से होटल पहुंचाने वाली एक महिला, दो होटल संचालक और उनके नौकर के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। महिला और नौकर को पुलिस ने कोतवाली से मुचलके पर छोड़ दिया है। जबकि दोनों संचालक फरार हैं।
बिंदकी कोतवाली के खजुहा रोड स्थित एक होटल में सोमवार रात सीओ क्राइम प्रगति यादव ने छापा मारा। होटल में आपत्तिजनक स्थित में दो कमरों में तीन महिलाएं व चार पुरुषों को पकड़ा। पूछताछ में देह व्यापार की बात सामने आने के बाद पुलिस ने तीनों महिलाओं और चारों पुरुषों को छोड़ दिया।
कानपुर से महिलाओं को देह व्यापार के लिए होटल लाने वाली एक महिला, होटल कर्मचारी फरीदपुर गांव निवासी प्रत्युष पटेल को गिरफ्तार कर पुलिस कोतवाली ले गई। जहां उक्त दोनों के अलावा पुलिस ने दो होटल संचालकों में कल्यानपुर थाने के दादनखेड़ा गांव निवासी विकास भदौरिया, बिंदकी कोतवाली के तेंदुली निवासी अभिषेक मिश्रा और खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने पकड़ी गई महिला और होटल कर्मी को कोतवाली से मुचलके पर रिहा कर दिया। जबकि दोनों संचालक फरार हैं। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया महिला सहित दो की गिरफ्तारी हुई थी, मुकदमे में सात वर्ष से कम सजा है इस कारण दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया है। इसके बाद कल्यानपुर थाना क्षेत्र में भी सीओ क्राइम प्रगति यादव ने भारी पुलिस बल के साथ चौडगरा क्षेत्र के दो होटलों पर छापा मारा। हालांकि इन होटलों में पुलिस को कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।
खबरें और भी
300 रुपये कमीशन पर महिलाओं को पहुंचाती थी होटल
कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि होटल में पकड़ी गई महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि नामजद महिला ही उन्हें देह व्यापार के लिए होटल या अन्य स्थानों पर ले जाती है। एक ग्राहक पर उन्हें छह सौ रुपये मिलता था। जबकि तीन सौ रुपये उन्हें यहां तक लाने वाली महिला अपने कमीशन के रूप में लेती थी। पुलिस ने यह राजफाश नहीं किया है कि लड़की और होटल कितने में ग्राहक को मिलता था। चर्चा है कि एक ग्राहक से एक घंटे का डेढ़ हजार रुपये लिया जा रहा है। इससे अधिक समय तक रुकने पर प्रति घंटे 500 रुपये बढ़ जाता था।
यह भी पढ़ें- कानपुर देहात में 1068 हेक्टेयर भूमि घोटाला, थर्मल प्लांट लगा नहीं बैंकों से हड़पे 400 करोड़; पूर्व ADM समेत कई पर FIR
यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत: लखनऊ स्टेशन पर ब्लॉक से 15 मई से 23 जून तक ट्रेनें प्रभावित, 12 का बदला रूट
यह भी पढ़ें- IIT कानपुर में 32 साल पुरानी 'अनोखी शादी' में जमकर हंगामा, पिस्तौल लेकर पहुंचा पूर्व प्रेमी