Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर सेंट्रल पर ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, 21 जुलाई को कई ट्रेनों के रूट में बदलाव

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 06:36 PM (IST)

    कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली गोरखधाम और छपरा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, 21 ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गोरखधाम, छपरा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं

    2. 21 जुलाई को मथुरा-छपरा एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया है

    3. यात्रियों को कानपुर सेंट्रल पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली गोरखधाम, छपरा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, 21 जुलाई को कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। यात्रा से पहले ट्रेन का समय और नया रूट जरूर जांच लें।

    कानपुर सेंट्रल होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें मंगलवार को भी निर्धारित समय से देरी से चलीं। ट्रेनों के लंबे समय तक विलंब होने के कारण यात्रियों को घंटों तक प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा।

    मंगलवार को ट्रेन नंबर 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस दो घंटे 36 मिनट की देरी से पहुंची। इसके अलावा 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस चार घंटे 13 मिनट की देरी से कानपुर पहुंचीं। इसके अलावा दिल्ली की ओर जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस, आम्रपाली व फरक्का एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से देर से संचालित हुईं।

    इसके अलावा प्रयागराज रूट पर जाने वाली ट्रेनें भी विलंब से निकली। इसी तरह गोरखपुर की ओर जाने वाली समर स्पेशल कैंसिल कर दी गई। ट्रेनों के लगातार लेट होने से प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी।

    कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन के बढ़ाए गए फेरे

    यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने विशेष गाड़ी की संचालन अवधि बढ़ाई है। सीपीआरओ डा. शिवम वर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 04127/04128 कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी के संचालन अवधि में विस्तार किया गया है। अब ट्रेन नंबर 04127 कानपुर सेंट्रल से 16 जुलाई से तीन सितंबर तक आठ फेरों में चलाई जाएगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 04128 गुवाहाटी से 17 जुलाई से चार सितंबर तक आठ फेरे लेगी।

    खबरें और भी

    इधर, 21 को मथुरा-छपरा एक्सप्रेस नहीं जाएगी बादशाहनगर और गोरखपुर

    ट्रेन नंबर 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस के मार्ग में 21 जुलाई को तकनीकी और निर्माण कार्यों के कारण बदलाव किया गया है। यह ट्रेन 21 को कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन- बनारस-वाराणसी जंक्शन-भटनी के रास्ते छपरा पहुंचेगी। इस दिन ये ट्रेन बदले हुए मार्ग के कारण लखनऊ के ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, मसकनवां, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर और देवरिया स्टेशन नहीं जाएगी। ऐसे में इस ट्रेन से सफर करने की सोच रहे यात्री दूसरा विकल्प तलाश सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- IIT कानपुर की बड़ी सफलता! 85% एथेनॉल पर दौड़ेंगी गाड़ियां, नई इंजन तकनीक से बदल सकती है ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री

    यह भी पढ़ें- महिलाओं के लिए खुशखबरी! UP में पांच बकरियों पर सरकार देगी 90% सब्सिडी, ऐसे मिलेगा लाभ

    यह भी पढ़ें- AIIMS जैसी सुविधा अब कानपुर में, नवंबर से शुरू होगा IIT Kanpur का यदुपति सिंहानिया सुपरस्पेशलिटी अस्पताल