Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बोट क्लब में नहीं कर पाएंगे बोटिंग, 15 अक्टूबर तक लगी रोक

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 06:34 PM (IST)

    कानपुर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण बोट क्लब गंगा बैराज और घाटों पर नावों के संचालन पर 15 अक्टूबर तक रोक लगा दी गई है। सिंचाई विभाग ने बता ...और पढ़ें

    गंगा का जलस्तर बढ़ने पर बोट क्लब में बोटिंग पर 15 अक्टूबर तक लगाई रोक।

    गंगा का जलस्तर बढ़ने पर बोट क्लब में बोटिंग पर 15 अक्टूबर तक लगाई रोक।

    HighLights

    1. कानपुर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा।

    2. बोट क्लब में 15 अक्टूबर तक बोटिंग पर रोक।

    3. घाटों पर भी नावों का संचालन प्रतिबंधित।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। गंगा का तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बोट क्लब गंगा बैराज में बोटिंग पर रोक लगा दी गई है। फिलहाल 15 अक्टूबर तक बोटिंग नहीं हो पाएगी। साथ ही घाटों में भी यात्रियों को नाव पर ले जाने पर रोक लगी है। बोट क्लब में लोग घूमने का आनंद ले सकते है।

    साथ ही घाटों के किनारे बैठ सकते है और घूम सकते है लेकिन गंगा में जाने पर रोक लगाई गई है। गंगा का जलस्तर तीन दिन में शुक्लागंज में 86 सेंटीमीटर बढ़ गया है।

    13 जुलाई को गंगा का जलस्तर 109.70 मीटर था जो अब 110.56 मीटर हो गया है। नरोरा बांध से तेजी से पानी छोड़ा जा रहा है। इसको लेकर पहले ही गंगा बैराज के सभी 30 गेट खोल दिए गए है।

    बढ़ते गंगा जलस्तर को लेकर सिंचाई विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्थिति यह है कि घाटों में सीढ़ियों तक गंगा पहुंच गई है।
    सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पंकज गौतम ने बताया कि तीन माह के लिए फिलहाल बोट क्लब गंगा बैराज में बोटिंग करने पर रोक लगाई है। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

    इसको लेकर 15 जुलाई से 15 अक्टूबर तक बोटिंग पर रोक लगाई है। बाकी बोट क्लब में घूमने व टहलने पर रोक नहीं है। क्लब में लोग आनंद ले सकते है। साथ ही घाटों में भी नाव पर यात्रियों को घूमने पर रोक लगा दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में जल शक्ति मंत्री ने किया भूजल सप्ताह का उद्घाटन, यूपी के 10 जल संकट से प्रभावित शहरों में चलेंगे खास जागरूकता अभियान