Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में डंपर की टक्कर से 12वीं की छात्रा की मौत, पिता घायल; 30 मीटर तक घिसटती रही

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 10:49 PM (IST)

    कानपुर में रामादेवी-जाजमऊ फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी, जिससे 12वीं की छात्रा पायल शैनी की दर्दनाक मौत हो ग ...और पढ़ें

    पायल सैनी। फाइल फोटो

    पायल सैनी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. कानपुर में डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्री को टक्कर मारी।

    2. 12वीं की छात्रा की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल।

    3. छात्रा को 30-35 मीटर तक घसीटा गया, डंपर फरार।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी के रामादेवी - जाजमऊ फ्लाइओवर में मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार मौरंग लदे डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। घटना में पिता बाइक से उछलकर नीचे गिरे। फिर पीछे बैठी बेटी का कपड़ा डंपर में फंस गया। जिससे वह कपड़ा फटने तक करीब 30-35 मीटर तक घिसटती चली गई। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

    वहीं पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना के बाद डंपर लखनऊ की ओर भाग निकला। मृतका इंटरमीडिएट की छात्रा थी। वह पिता के साथ कोरिया से दवा लेकर स्थित सफीपुर उन्नाव स्थित घर लौट रही थी। घटना की जानकारी पर कांशीराम अस्पताल पहुंचे स्वजन रोते बिलखते रहे।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं पुलिस डंपर की जानकारी जुटा रही है।

    उन्नाव के सफ़ीपुर स्थित अतरधनी निवासी राजू शैनी ने बताया कि, वह गैस का ट्रक चलाते हैं। उनकी बड़ी 20 वर्षीय पायल शैनी इंटरमीडिएट की छात्रा थी। वह बीमार चल रही थी। जिसके उपचार के लिए सेन पश्चिमपारा स्थित गांव कोरिया स्थित अपने ननिहाल में बीते 15 दिनों से रह रही थी। जिसमे बाइक से लेकर वह मंगलवार रात वापस उन्नाव लौट रहे थे।

    इस दौरान रामादेवी - जाजमऊ फ्लाइओवर के ऊपर हरजिंदर नगर चौराहे के पास पीछे से डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों उछलकर सड़क पर गिरे। इस दौरान बेटी के शरीर के कपड़े डंपर में फंस गए। जिससे वह काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई। मृतका के परिवार में मां सोनी के अलावा दो भाई शिवम और शुभम हैं।

    वहीं , घटना की जानकारी पर कांशीराम अस्पताल पहले मृतका के मामा सर्वेश ने बताया कि वह अभी भांजी को कुछ दिनों तक और रहने के लिए रोक रहे थे। मामले में चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश शुक्ल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आगे सीसी फुटेज की मदद से डंपर की जानकारी जुटाई जा रही है। आगे तहरील मिलने पर कार्रवाई होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kanpur में CM योगी के दौरे से 48 घंटे पहले बड़ा हंगामा, जिले भर के लेखपाल हड़ताल पर, प्रशासन की बढ़ी मुश्किलें

    यह भी पढ़ें- कानपुर में पत्नी ने आशिक के प्यार में अंधा होकर पति को चाकू से गोदा, 8 साल पुराने प्यार को दी दर्दनाक मौत