Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में इन जगहों पर हो रही अवैध प्लाटिंग, ध्वस्त करने पहुंची KDA टीम

    Updated: Fri, 16 Jan 2026 09:25 PM (IST)

    कानपुर में केडीए ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हिन्दूपुर में छह बीघा जमीन पर बनी अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। कल्याणपुर और बिठूर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. हिन्दुपुर में छह बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गई

    2. कल्याणपुर, बिठूर में सात बीघा अवैध प्लाटिंग को नोटिस

    3. केडीए ने जमीन खरीदने से पहले जांच की अपील की

    जागरण संवाददाता, कानपुर। बिना लेआउट के हो रही अवैध प्लाटिंग को लेकर दैनिक जागरण लगातार समाचार छाप रहा है। इसका असर अब दिखने लगा है। केडीए के प्रवर्तन दस्ते ने बिना लेआउट के हो रही प्लाटिंग चिह्नित करके कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत जोन एक बी के दस्ते ने हिन्दूपुर में बिना लेआउट के तीन जगह हो रही प्लाटिंग को रुकवाया और अवैध निर्माण गिरा दिया। इस दौरान विरोध करने वालों को दस्ते ने खदेड़ दिया।

    दस्ते ने कुल छह बीघा जमीन खाली करायी। साथ ही बिठूर व कल्याणपुर में बिना लेआउट के सात बीघा में हो रही अवैध प्लाटिंग में नोटिस दी है। वहीं अभी बारासिरोही व विसायकपुर में हो रही अवैध प्लाटिंग पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।


    विशेष कार्याधिकारी डा रवि प्रताप सिंह की अगुवाई में दस्ता सबसे पहले हिन्दूपुर पहुंचा। यहां पर लोगों ने बिना लेआउट के प्लाटिंग शुरू कर दी है। कई लोगों ने डूब क्षेत्र में प्लाटिंग कर दी है। पहले भी केडीए कार्रवाई कर चुका है लेकिन दस्ते की ढिलाई के चलेत लोगों ने फिर प्लाटिंग शुरू कर दी।


    इसी कड़ी में दस्ते ने हिन्दूपुर में आराजी संख्या 370 व अन्य में लगभग ढाई बीघा जमीन, आराजी संख्या 442 व अन्य में लगभग डेढ़ बीघा और आराजी संख्या 445 व अन्य में लगभग दो बीघा जमीन पर बनी अवैध प्लाटिंग गिरा दी। इस दौरान विरोध करने वालों को पुलिस ने खदेड़ दिया। साथ ही नोटिस चस्पा कर दी है।

    खबरें और भी

    विशेष कार्याधिकारी ने बताया कि कल्यानपुर और बिठूर के तहत स्थित गांवों की करीब सात बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग को चिह्नित किया जा चुका है और नोटिस दी गयी है। जल्द ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की है कि जमीन खरीदने से पहले केडीए में जांच करा ले कि संबंधित प्लाटिंग का लेआउट पास है या नहीं है। साथ ही नक्शा पास कराके निर्माण कराए ताकि भविष्य में सम्भावित आर्थिक व मानसिक क्षति से बचा जा सकें।

    यह भी पढ़ें- कानपुर में KDA कराएगा 37 करोड़ से विकास कार्य, इस क्षेत्र में लगेंगी आठ सौ लाइटें, फिर होगा ये भी काम

    यह भी पढ़ें- Kanpur Mandi Bhav Today: 16 जनवरी 2026 का मंडी भाव, गेहूं, दाल और सोने के ताजा रेट, देखें एक क्लिक में

    यह भी पढ़ें- बेटी की गवाही से पिता के हत्यारों को उम्रैकद, मां और उसके प्रेमी ने जहर देकर कर दी थी हत्या

    यह भी पढ़ें- UP पॉलीटेक्निक छात्रों के लिए बंपर नौकरियां, इस दिन से लग रहा रोजगार मेला