Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ये मारी लात, फिर धोबी पछाड़... कानपुर में नशे में धुत Dial-112 के सिपाही और वकील में जमकर मारपीट, Video Viral

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 11:41 PM (IST)

    कानपुर के गुप्तार घाट के पास एक नशे में धुत सिपाही धीरज मिश्रा का अधिवक्ता से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। सिपाही को निलंबित कर मामले की जांच एडीसीप ...और पढ़ें

    सिपाही और वकील के बीच मारपीट। वीडियो ग्रैब

    सिपाही और वकील के बीच मारपीट। वीडियो ग्रैब

    HighLights

    1. कानपुर में नशे में धुत सिपाही ने वकील से की मारपीट।

    2. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हुआ वायरल।

    3. सिपाही धीरज मिश्रा को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में एक बार फिर से खाकी शर्मसार हुई है। नशे में धुत सिपाही का 10 मिनट का वीडियो वायरल हुआ है। नशे में सिपाही का वकील से मारपीट का वीडियो सामने आया है।

    कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को नशे में धुत सिपाही का अधिवक्ता के साथ मारपीट करते हुए वीडियो प्रचलित हुआ है। आरोपित सिपाही को निलंबित करते हुए मामले की जांच एडीसीपी लाइंस को सौंपी गई है। सिपाही यूपी-112 पर तैनात था उसके साथ ही एक अन्य सिपाही भी मौजूद था जो लंबे समय से गैरहाजिर चल रहा है। 

    गुप्तार घाट के पास शुक्रवार दोपहर नशे में धुत सिपाही धीरज मिश्रा जो वर्तमान में यूपी-112 पर तैनात है। उसका एक अधिवक्ता से किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद दोनों में मारपीट शुरु हो गई। जिसका वीडियो बनाकर किसी ने इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित कर दिया। जिसमें धीरज के साथ सिपाही दुष्यंत भी खड़ा नजर आ रहा है। सिपाही दुष्यंत लंबे समय से गैरहाजिर चल रहा है।

    इस 10 मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि वकील और सिपाही के बीच काफी देर तक बहस चल रही है। फिर देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो जाती है। वकील सिपाही को थप्पड़ मारता है फिर लात से मारकर गिरा देता। इसी बीच सिपाही भी तैश में आ जाता है। वह वकील का पैर पकड़कर सड़क पर गिरा देता। फिर दोनों में मारपीट शुरू हो जाती है। ये सब कुछ वहां पर खड़े लोग तमाशबीन बने देख रहे होते हैं।

    देखते ही देखते मामला बढ़ने लगता है। दोनों एक दूसरों को पीटने के लिए बार-बार हाथपाई करते। कुछ देर बाद लोग उनके बीच बचाव के लिए आगे आते हैं। दोनों को अलग-अलग करते हैं।


    एसीपी लाइंस आनन्द कुमार ओझा ने बताया कि अनुशासनहीनता व अशोभनीय आचरण के चलते सिपाही धीरज मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच एडीसीपी लाइंस अर्चना सिंह को सौंपी गई है।

    यह भी पढ़ें- कानपुर का दरिंदा; चचेरी बहनों व मासूम बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाकर क्लाउड पर रखा, गूगल की शिकायत से दबोचा गया

     

    खबरें और भी