Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर के एलएलआर से लेकर उर्सुला सहित इन अस्पतालों में 6 अगस्त को कौन से डॉक्टर उपलब्ध हैं, देखें पूरी सूची

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 08:47 PM (GMT+05:30)

    कानपुर के विभिन्न अस्पतालों जैसे एलएलआर, जीएसवीएसएस पीजीआई, उर्सुला और हृदय रोग संस्थान में गुरुवार को उपलब्ध डॉक्टरों और उनके विभागों की सूची जारी की ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कानपुर के प्रमुख अस्पतालों की ओपीडी सूची जारी

    2. एलएलआर, जीएसवीएसएस पीजीआई, उर्सुला में डॉक्टर उपलब्ध

    3. गुरुवार सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक सेवाएं

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर के सरकारी अस्पतालों में गुरुवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक विभिन्न विभागों की ओपीडी संचालित होगी। एलएलआर (हैलट) अस्पताल, जीएसवीएसएस पीजीआई सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, उर्सुला अस्पताल, हृदय रोग संस्थान, मुरारी लाल चेस्ट चिकित्सालय और कांशीराम चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे। एलएलआर अस्पताल में मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी रोग, बाल रोग, त्वचा रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, दंत रोग और मनोरोग विभाग की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। वहीं पीजीआई में नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, गैस्ट्रो मेडिसिन, इंडोक्राइनोलॉजी, यूरोलॉजी और पेन मेडिसिन विभाग की ओपीडी चलेगी।

    उर्सुला अस्पताल में फिजिशियन, सर्जरी, ईएनटी, आर्थोपेडिक, बाल रोग, दंत, त्वचा और मनोरोग विशेषज्ञ मरीजों को देखेंगे। हृदय रोग संस्थान में कार्डियोलॉजी मेडिसिन और सर्जरी विभाग की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से ओपीडी समय और चिकित्सकों की उपलब्धता में बदलाव संभव है, इसलिए मरीज पहले जानकारी लेकर ही अस्पताल पहुंचें। 

    एलएलआर अस्पताल

    विभाग डॉक्टर
    मेडिसिन डा. रिचा गिरि, डा. बीपी प्रियदर्शी, डा. एसी गुप्ता
    मनोरोग डा. धनंजय चौधरी
    नाक, कान एवं गला (ईएनटी) डा. एसके कनौजिया, डा. भावेश पटेल
    त्वचा रोग डा. श्वेतांक
    बाल रोग डा. शैलेंद्र कुमार गौतम, डा. आराधना गुप्ता
    दंत रोग डा. अशरफउल्ला
    नेत्र रोग डा. सुरभि अग्रवाल
    सर्जरी डा. आरके त्रिपाठी, डा. विकास कटियार, डा. आशीष कुमार चौधरी
    हड्डी रोग डा. रवि गर्ग, मो. फहीम अंसारी

    जीएसवीएसएस पीजीआई (सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक)

    विभाग डॉक्टर
    नेफ्रोलॉजी डा. समीर गोविल
    न्यूरोलॉजी डा. वर्षा अंबानी, डा. सौरभ निगम
    न्यूरोसर्जरी डा. इला कात्यायन
    गैस्ट्रो मेडिसिन डा. ध्रुव ठाकुर
    इंडोक्राइनोलॉजी डा. सौरभ अग्रवाल
    यूरोलॉजी डा. राकेश गुप्ता
    पेन मेडिसिन डा. नेहा अग्रवाल

    उर्सुला अस्पताल

    विभाग डॉक्टर
    फिजिशियन डा. कृष्णा कुमार, डा. अरुण प्रकाश, डा. अमित कनौजिया, डा. आरके सिंह
    सर्जरी डा. राजेश अग्रवाल
    ईएनटी डा. राजेश वर्मा
    नेत्र रोग डा. रिजवान अहमद
    दंत रोग डा. अवनीश गुप्ता
    आर्थोपेडिक डा. आरएन यादव, डा. अशोक कुमार
    बाल रोग डा. राहुल वर्मा, डा. आरसी यादव
    त्वचा रोग डा. अरुण सिंघल
    मनोरोग डा. आरती

    हृदय रोग संस्थान

    विभाग डॉक्टर
    कार्डियोलॉजी मेडिसिन डा. एमएम रजी, डा. मोहित सचान
    कार्डियोलॉजी सर्जरी डा. राकेश कुमार वर्मा
    डा. नीरज प्रकाश (शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक)

    मुरारी लाल चेस्ट चिकित्सालय

    विभाग डॉक्टर
    चेस्ट रोग विशेषज्ञ डा. आनंद कुमार

    कांशीराम चिकित्सालय

    विभाग डॉक्टर
    जनरल सर्जरी डा. वसंत लाल
    नेत्र रोग डा. सोमनाथ डे, डा. स्वरूप मोहन
    नाक, कान एवं गला डा. अतुल सचान
    आर्थोपेडिक डा. जेपी गुप्ता, डा. सुमित मिश्रा, डा. एसपी कटियार
    ओपीडी समय : सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक।

    विशेष : हृदय रोग संस्थान में डा. नीरज प्रकाश की कार्डियोलॉजी सर्जरी ओपीडी शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक रहेगी।

    नोट : अपरिहार्य कारणों से डॉक्टरों की उपलब्धता एवं ओपीडी समय में परिवर्तन संभव है।
     

     

    यह भी पढ़ें- Kanpur Mandi Bhav Today 5 Aug 2026: गेहूं, दाल, चावल और Gold-Silver Price

    यह भी पढ़ें- Photos: कानपुर में 7 घंटे बारिश में डूबा दक्षिण शहर, जलनिकासी के दावे फेल, सड़कें बनीं नदियां

    खबरें और भी