विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Mandi Bhav Today 4 Aug 2026: गेहूं, दाल, चावल और Gold-Silver Price

Published: Tue, 04 Aug 2026 08:58 PM (IST)

आज का Kanpur Mandi Bhav 4 Aug 2026 देखें। गेहूं, चावल, दाल, सरसों, सोना और चांदी के ताजा मंडी रेट और सराफा बाजार भाव एक क्लिक में जानें।

News Article Hero Image

HighLights

  1. अधिकांश कृषि जिंसों के थोक भाव मंगलवार को स्थिर रहे।

  2. चीनी के दाम में हल्की तेजी दर्ज की गई है।

  3. सोना और चांदी के भाव सामान्य कारोबार पर स्थिर रहे।

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर के खुले बाजार में मंगलवार को अधिकांश कृषि जिंसों के थोक भाव स्थिर रहे, जबकि चीनी के दाम में हल्की तेजी देखने को मिली। गल्ला बाजार में गेहूं दड़ा 2500 से 2550 रुपये और गेहूं फार्म 2700 से 2750 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार हुआ। दलहन वर्ग में चना 5800 से 5900, अरहर 6500 से 6800 और मसूर 5800 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिके।

दालों में चना दाल 7300 से 7350, मसूर मलका 6900 से 6950 और मसूर दाल 7300 से 7350 रुपये प्रति क्विंटल रही। सरसों कोल्हू तेल 17500 से 17600 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा, जबकि शक्कर दाना एम-30 के भाव बढ़कर 5040 से 5140 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गए। सराफा बाजार में चांदी 999 टंच 2.25 लाख 500 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना बिस्कुट 1,46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा। अधिकांश जिंसों में कारोबार सामान्य बना रहा। 

कानपुर बाजार भाव (मंगलवार)

वस्तु भाव
गल्ला (प्रति क्विंटल)
गेहूं दड़ा 2500-2550
आर.आर.-21 2600-2650
गेहूं फार्म 2700-2750
जौ 2400-2500
बेझर -
ज्वार 2100-2150
बाजरा 1800-1900
मकई 1700-2000
दलहन (प्रति क्विंटल)
चना 5800-5900
अरहर 6500-6800
मसूर 5800-6000
मटर 3900-4000
उड़द हरा 8500-9000
उड़द काला 7000-8500
मूंग 7100-7200
दाल (प्रति क्विंटल)
अरहर फूल 11900-12000
अरहर स्पेशल 8900-9000
चना दाल 7300-7350
मटर दाल 4750-4800
मसूर मलका 6900-6950
मसूर दाल 7300-7350
उड़द दाल 8200-13200
उड़द धोवा 9000-11000
मूंग दाल 7800-9200
मूंग धोवा 8500-10000
चावल (प्रति क्विंटल)
चावल अरवा 2800-4000
बासमती 1 नं. 10500-11000
सेला 3000-4000
बासमती 2 नं. 7000-8000
आटा-मैदा (प्रति 50 किग्रा.)
आटा 1580-1600
मैदा 1580-1630
सूजी 1620-1650
तिलहन (प्रति क्विंटल)
लाही 7400-7500
अलसी 4600-5000
अण्डी 5300-5400
तिल्ली 8000-11000
मूंगफली दाना (शिवपुरी) 11600-12600
मूंगफली दाना (बटाली) 11500-13000
सेहुंआ 4000-4500
तेल (प्रति क्विंटल)
सरसों कोल्हू 17500-17600
अलसी 16000-16200
अण्डी 14800-15000
खली (प्रति क्विंटल)
सरसों 3120-3125
अलसी 7000-7200
अण्डी 1400-1450
वनस्पति (प्रति 15 लीटर)
बावर्ची 2160-2200
मयूर 2160-2200
गुड़ (प्रति क्विंटल)
मंगलोर लड्डू 5100-5200
देशी भेली 5100-5200
शक्कर दाना (प्रति क्विंटल)
एम-30 5040-5140
देशी घी (प्रति क्विंटल)
खुर्जा 70000-71000
औरैया 64000-65000
माधौगढ़ 66000-67000
बारदाना
3 वी.एस. 5200-6500
हरा पट्टा 7000-7200
बीटी 8600-8800
एटी -
सुतली (प्रति क्विंटल)
72 इंच 17500-18000
90 इंच 21500-22000
रुई (प्रति क्विंटल)
गुजरात (797)
देशी बंगाल 15000-15500
सराफा बाजार
वस्तु भाव
चांदी 999 टंच (प्रति किग्रा.) ₹2,25,500
चांदी सिक्का (प्रति नग) ₹2,200-2,300
सोना बिस्कुट (प्रति 10 ग्राम) ₹1,46,600
गिन्नी (प्रति नग) ₹1,09,150-1,09,650

 

यह भी पढ़ें- कानपुर में गंगा का तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, बिठूर में ब्रह्मवर्त खूंटी डूबी, जाने क्या है मान्यता ?

यह भी पढ़ें- BJP युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कानपुर जाम, शहरभर में थमा ट्रैफिक; खुद का काफिला भी फंसा