Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मां का हाथ काट ITBP जवान बेटे को सौंपा; पारस हेल्थ और कृष्णा हॉस्पिटल को नोटिस, जानें इलाज में लापरवाही का पूरा मामला

    Updated: Sat, 23 May 2026 11:21 PM (IST)

    महाराजपुर स्थित 32 बटालियन आइटीबीपी में तैनात कांस्टेबल विकास सिंह की मां का इलाज के दौरान हाथ काटे जाने के मामले में पारस हेल्थ और कृष्णा हास्पिटल को ...और पढ़ें

    आइटीबीपी के कमांडेंट गौरव प्रसाद व अन्य। जागरण

    आइटीबीपी के कमांडेंट गौरव प्रसाद व अन्य। जागरण

    HighLights

    1. आज फिर से पूरे मामले की जांच करेगी सीएमओ की ओर से गठित डाक्टरों की टीम

    2. जांच टीम में डाक्टरों के साथ पुलिस और आइटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारी हुए शामिल

    जागरण संवाददाता, कानपुर। महाराजपुर स्थित 32 बटालियन आइटीबीपी में तैनात कांस्टेबल विकास सिंह की मां का इलाज के दौरान हाथ काटे जाने के मामले शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पारस हेल्थ और कृष्णा हास्पिटल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इलाज में देरी और कटा हुआ संक्रमित हाथ कांस्टेबल विकास को देने की लापरवाही पर दोनों अस्पतालों से जवाब मांगा गया है। साथ ही नई जांच टीम भी बनाई गई है।


    नई जांच कमेटी में पूर्व में जांच करने वाले एसीएमओ डा. रमित रस्तोगी और अन्य तीन डाक्टरों के साथ कांशीराम चिकित्सालय के एमएस सर्जन और आर्थोपेडिक सर्जन को भी जोड़ा गया है। डाक्टरों की टीम में पुलिस और आइटीबीपी का एक-एक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहेगा। जो कृष्णा और पारस हास्पिटल में दिए गए इलाज और हाथ जाने की स्पष्ट स्थिति का पता लगाएगी। जांच टीम को आइटीबीपी के जवान की ओर से छह बिंदुओं पर फिर से जांच करने की मांग की गई थी।

    अब रविवार को सुबह 10 बजे से नई जांच दोबारा से अपनी जांच शुरू करेगी। गौरतलब है कि प्रकरण में पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद सीएमओ को जांच सौंपी गई थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे मामले की जांच में गोलमोल जवाब दिया। जो भी लिखा, सब आशंकाओं पर आधारित था। जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि हाथ काटने की स्थिति क्यों पैदा हुई। हाथ काटे जाने का कारण स्पष्ट नहीं होने पर जवान शनिवार को फिर से पुलिस आयुक्त कार्यालय में साथी आइटीबीपी के जवानों के साथ पहुंचा।

    सीएमओ डा. हरिदत्त नेमी ने बताया कि जांच सभी पहलुओं पर की गई थी। अंसतोष होने पर फिर से जांच कराई जा रही है। इसमें पुलिस और आइटीबीपी के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। एसीमओ डा. रमित रस्तोगी ने कहा कि कृष्णा को नोटिस इलाज में देरी व लापरवाही और पारस को कटा हुआ हाथ बायोमेडिकल वेस्ट में न डालकर तीमारदार को थमाने की लापरवाही पर दिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अस्पताल को बचाने की कोशिश? कानपुर में ITBP जवान की मां के साथ हुई लापरवाही, सीएमओ की जांच रिपोर्ट से बिफरे पुलिस कमिश्नर

    यह भी पढ़ें- ...जब ITBP जवान के मां की जिंदगी पर बात आई, हथियारबंद कमांडो ने कानपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय को घेर लिया