मास्को पहुंचा कानपुर के मर्चेंट नेवी अफसर का शव, रूस-यूक्रेन जंग का शिकार बने थे सागर
कानपुर के मर्चेंट नेवी चीफ ऑफिसर सागर गुप्ता, जिनकी यूक्रेन ड्रोन हमले में मौत हुई थी, उनका पार्थिव शरीर अब मास्को पहुंच गया है। विदेश मंत्रालय उनके श ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का शव मास्को पहुंचा।
यूक्रेन के ड्रोन हमले में हुई थी उनकी मौत।
विदेश मंत्रालय भारत लाने की प्रक्रिया में जुटा।
जागरण संवाददाता, कानपुर। यूक्रेन के ड्रोन हमले में जान गंवाने वाले शास्त्री नगर निवासी मर्चेंट नेवी के चीफ आफिसर सागर गुप्ता के पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में सांसद रमेश अवस्थी को भेजे पत्र में बताया है कि रूस के कजान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास मृतक के परिवार के साथ लगातार संपर्क में है और हर स्तर पर समन्वय किया जा रहा है।
शव को मास्को से भारत लाया जाएगा। शुक्रवार सुबह विदेश मंत्री के अवर सचिव बिभूति नाथ पांडेय ने सांसद को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने बताया कि वाणिज्य दूतावास, विदेश मंत्रालय कार्यालय तथा शिपिंग कंपनी के एजेंटों के साथ बातचीत की जा रही है। उसी जहाज के दो अन्य भारतीय चालक दल के शव लाए जा रहे हैं।
सागर गुप्ता का पार्थिव शरीर पहले क्रास्नोडार क्राय के टेमरुक स्थित शवगृह में रखा गया था। रूस के स्थानीय प्रशासन ने सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। अब पार्थिव शरीर को मास्को पहुंचाया गया है, जहां से उसे भारत भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विदेश मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि भारतीय वाणिज्य दूतावास अंतिम संस्कार एजेंट और शिपिंग एजेंट के साथ लगातार संपर्क में है ताकि पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाया जा सके। सांसद ने कहा कि परिवार की मदद के लिए सभी संभव कदम उठाए जा रहे हैं।