Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कचरे से कमाई! कानपुर नगर निगम का मास्टर प्लान, नागपुर माडल पर भाऊसिंह पनकी में कूड़े से बनेगी CNG

    Updated: Wed, 06 May 2026 06:06 PM (IST)

    कानपुर नगर निगम कार्यकारिणी ने सीयूजीएल के कूड़े से सीएनजी बनाने के प्रस्ताव को शर्तों के साथ मंजूरी दी है। यह प्रस्ताव 11 मई को सदन में रखा जाएगा, जि ...और पढ़ें

    भाऊ सिंह पनकी स्थित निस्तारण प्लांट में कूड़े के लगे पहाड़। जागरण आर्काइ‌व

    भाऊ सिंह पनकी स्थित निस्तारण प्लांट में कूड़े के लगे पहाड़। जागरण आर्काइ‌व

    HighLights

    1. नगर निगम कार्यकारिणी ने सीयूजीएल के कूड़े से सीएनजी बनाने के प्रस्ताव को दी हरी झंड़ी

    2. 11 मई को होने वाली नगर निगम सदन की बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव

    3. भाऊसिंह पनकी में कूड़ा निस्तारण प्लांट में 225 करोड़ रुपये से लगेगा प्रोजेक्ट

    4. रोज निकलने वाले 1350 मीट्रिक टन कूडे का होगा निस्तारण, बचेंगे हर साल 25 करोड़

    5. सदन की स्वीकृति के बाद कार्यकारिणी सदस्य नागपुर में लगे प्लांट को देखने जाएगे

    जागरण संवाददाता, कानपुर। नगर निगम कार्यकारिणी की बुधवार को हुई बैठक में महापौर के साथ सभी सदस्यों ने सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) कूड़े से सीएनजी बनाने के प्रस्ताव को शर्तों के साथ हरी झंडी दे दी। इसके बाद 11 मई को होने वाली नगर निगम सदन की बैठक प्रस्ताव रखा जाएगा। सदन की स्वीकृति के बाद शासन को भेजा जाएगा। अनुबंध होने के बाद प्लांट लगाने की स्वीकृति दी जाएगी।

    Kanpur Nagar Nigam Meeting

    नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से प्रस्तावों पर चर्चा करतीं महापौर प्रमिला पांडेय (बाएं)।  जागरण

    नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य नागपुर में लगे सीयूजीएल के प्लांट को देखेंगे। भाऊसिंह पनकी में स्थित नगर निगम के कूड़ा निस्तारण प्लांट में 15 हेक्टेयर जगह पर 225करोड़ का प्लांट लगाएगा। प्लांट लगने से रोज निकनले वाले 1350 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण सीयूजीएल करेगी। इसमें करीब छह सौ मीट्रिक टन कू़ड़े से सीएनजी गैस बनाएगी बाकी का मानक के अनुरूप निस्तारण करेगा। इससे नगर निगम का हर साल कूड़ा निस्तारण में होने वाला खर्च करीब 25 करोड़ रुपये बच जाएगा।

    सीयूजीएल को दिए जा रहे प्लांट में शर्त लगाई गई है कि भूमि को बंधक नहीं बनाया जाएगा, सीयूजीएल टोटल प्रोजेक्ट कास्ट का परफारमेंस गारंटी 10 प्रतिशत नगर निगम में जाम करना होगा, कोई भी अनुदान केन्द्र या राज्य सरकार से अगर मिलती है तो उसे नगर निगम खाते में जमा कराया जाएगा और सीयूजीएल के साथ एग्रीमेंट तैयार किया जायेगा, ट्राई पार्टी एग्रीमेंट नहीं । इन शर्तों के तहत स्वीकृति दे दी गई है।

    इस चौराहे का होगा ये नाम

    महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि कार्यकारिणी ने सीयूजीएल के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है अब 11 मई को होने वाले नगर निगम सदन में प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके अलावा प्रस्ताव रखे गए कि परेड चौराहा, लाल इमली चौराहा फजलगंज चौराहा व दादानगर चौराहा में से किसी एक का नामकरण भारतीय मजदूर संघ चौराहा के नाम पर कर किया जाए।

    खबरें और भी

    पार्क का भी होगा ये नाम

    सत्यम विहार केशवपुरम के सामने स्थित पार्क का नामकरण कपिल वाटिका के नाम और छपेड़ा चौराहा का नामाकरण सुभाष चौक किए जाने के प्रस्ताव भी कार्यकारिणी बैठक में रखा गया है। इसके अलावा कई नामकरण के प्रस्ताव कार्यकारिणी में रखे गए। महापौर ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय समेत अफसरों को निर्देश दिए कि दिए कि इनका सत्यापन करा ले किसी और के नाम पर सड़क, पार्क व अन्य संपत्ति नहीं होने पर नामकरण किया जाए।

    कूड़े से बायो गैस बनाने की योजना

    विवरण जानकारी
    योजना कूड़े से बायो गैस बनाना
    बनाएगा सीयूजीएल (CUGL)
    प्लांट के लिए जमीन 15 हेक्टेयर (भाऊसिंह पनकी)
    रोजाना कूड़ा आवश्यकता 1350 मीट्रिक टन
    गीला कूड़ा (बायो गैस हेतु) लगभग 600 मीट्रिक टन
    मांगी गई सुविधा 1350 मीट्रिक टन कूड़ा प्रतिदिन + 15 हेक्टेयर भूमि
    प्रोजेक्ट लागत 225 करोड़ रुपये
    संचालन अवधि 25 वर्ष
    नगर निगम की बचत प्रति वर्ष लगभग 25 करोड़ रुपये
    प्रति टन निस्तारण खर्च 480 रुपये

    यह भी पढ़ें- कानपुर में बच्ची से दरिंदगी और हत्या के आरोपितों के घर चला बुलडोजर, जमींदोज हुआ दरिंदों का ठिकाना

    यह भी पढ़ें- कानपुर में इंजीनियरिंग का 'अनोखा' नमूना! 9 मीटर सड़क में 8.5 मीटर का फुटपाथ! मौके पर पैमाइश तो महापौर का चढ़ा पारा