Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में 'पुष्पा' मूवी वाला पैंतरा फेल, ओडिशा से कई राज्यों में सप्लाई के लिए जा रहा 4.40 क्विंटल गांजा सजेती में पकड़ा 

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 11:07 PM (IST)

    कानपुर में क्राइम ब्रांच और सजेती पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में 4.40 क्विंटल गांजा बरामद किया है। यह गांजा एक कंटेनर के गुप्त कम्पार्टमेंट में छिपा ...और पढ़ें

    सजेती में पुलिस ने पकड़ा ट्रक की केबिन में रखा गांजा। वीडियो ग्रैब

    सजेती में पुलिस ने पकड़ा ट्रक की केबिन में रखा गांजा। वीडियो ग्रैब 

    HighLights

    1. कानपुर पुलिस ने 4.40 क्विंटल गांजा बरामद किया, चालक गिरफ्तार

    2. कंटेनर के गुप्त कम्पार्टमेंट में छिपाकर की जा रही थी तस्करी

    3. ओडिशा से राजस्थान, हरियाणा तक फैला था मादक पदार्थों का नेटवर्क

    जागरण संवाददाता, कानपुर। सजेती में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश कर एक कंटेनर से 4.40 क्विंटल गांजा बरामद किया है। कंटेनर के अंदर एक गुप्त कम्पार्टमेंट तैयार करके गांजा छिपाया गया था, जिसे विभिन्न राज्यों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने कंटेनर चालक राजस्थान के जयपुर निवासी राजेश्वर को गिरफ्तार किया है।

    एडीसीपी दक्षिण एवं आपरेशन सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और सजेती पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अनूपुर-परास रोड पर बरीपाल और कुरिया गांव के बीच कंटेनर को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान कंटेनर के भीतर बनाए गए गुप्त कम्पार्टमेंट से 4.40 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

    आरोपित ने बताया कि वह लंबे समय से ओडिशा से गांजा लाकर राजस्थान, हरियाणा और आसपास के जिलों में सप्लाई करता था। बताया कि ओडिशा के नवरंगपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर वह कंटेनर खड़ा कर देता था। इसके बाद हवाला जैसी व्यवस्था के तहत एक व्यक्ति एक नंबर का नोट लेकर पहुंचता था। नोट का मिलान होने के बाद उसे कंटेनर की चाबी सौंप दी जाती थी। फिर तस्कर उसी कंटेनर में गांजा लोड कर दोबारा उसे पेट्रोल पंप पर खड़ा कर देते थे।

    बाद में चालक वहां पहुंचकर कंटेनर लेकर निर्धारित स्थान तक पहुंचाता था। एडीसीपी के मुताबिक तस्करी के पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जिसके तार कई राज्यों से जुड़े हो सकते हैं। आरोपित से मिली जानकारी के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पकड़े गए गांजे की कीमत करीब सात करोड़ हैं। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट कार्रवाई करके सोमवार को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कानपुर में वाहन चोर गिरोह का राजफाश, 3 गिरफ्तार, 6 चोरी की बाइकें व मोबाइल बरामद

    यह भी पढ़ें- KDA ने पुलिस के दम पर शुरू कराया 75 करोड़ का न्यू कानपुर सिटी का काम, 13 किसान हिरासत में