कानपुर में मंदिर परिसर के पीछे अश्लीलता कर रहे थे युवक-युवती, विरोध करने पर साथियों को बुला महंत-सेवादार को बेरहमी से पीटा
कानपुर के शिवकटरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में अश्लीलता का विरोध करने पर महंत और सेवादार पर हमला किया गया। इस हमले में महंत की उंगली टूट गई और सेवादार ...और पढ़ें

ये फोटो एआई जनरेटेड है।
HighLights
महंत और सेवादार पर मंदिर परिसर में हमला
अश्लीलता का विरोध करने पर हुई मारपीट
हमले में महंत की उंगली टूटी, सेवादार घायल
जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के शिवकटरा मोड़ स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में बीती सोमवार की रात अश्लीलता कर युवकों के विरोध में तीन दर्जन से अधिक लोगों ने मंदिर परिसर में घुसकर महंत समेत सेवादार पर हमला कर दिया। इस मारपीट में महंत की एक उंगली तोड़ दी गई। वहीं सेवादार भी घायल हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की है।
शेखपुर निवासी पीड़ित महंत जयनारायण दास के अनुसार वह बीते तीन दशक से शिवकटरा मोड़ स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर में महंत की सेवा दे रहे हैं। बताया कि वह बीती सोमवार कोे बीमार थे, इसलिए मंदिर की जिम्मेदारी सेवादार को सौंप गए थे। महंत की तहरीर के अनुसार मंदिर परिसर में इलाके का एक युवक और युवती बीते एक हफ्ते से मंदिर परिसर के पीछे काफी देर तक रुकते थे। इसपर मंदिर के सेवादार को शक हुआ तो उसे युवक और युवती अर्धनग्न अवस्था में मिले।
उन्होंने दोनों से मंदिर परिसर में ऐसी हरकत करने की बात कहकर विरोध जताया। इसके बाद वह युवक वहां से धमकी देते हुए चला गया। इसके बाद आरोपित सोमवार रात में अपने साथ करीब 35-40 लोगों लेकर मंदिर परिसर पहुंचा। उनके हाथों में लाठी-डंडे थे। फिर उस भीड़ ने सेवादार समेत उन्हें भी बेरहमी से पीटा।
घटना में महंत जयनारायण की एक उंगली टूट गई। मामले की शिकायत कृष्णा नगर चौकी में की गई। मामले में पीड़ित महंत का कहना है कि कार्रवाई न होने पर वह शहर के महंतों समेत जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर से मिलेंगे। इसके बाद कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करेंगे।
खबरें और भी
वहीं मामले में चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र का कहना है कि मामले में तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- कानपुर में सामूहिक आत्महत्या: मां ने दो बेटियों के साथ खाया जहर, तीनों की मौत, तलाक और तन्हाई ने ली जान