Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में शादी के लिए अलमारी खोली तो उड़े होश, 25 लाख के गहने हुए गायब; महिला रिश्तेदार पर शक

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 11:54 AM (IST)

    कानपुर के नौबस्ता में एक महिला रिश्तेदार ने मौका पाकर घर से 25 लाख से अधिक के गहने चुरा लिए। पीड़ित परिवार ने डीसीपी दक्षिण से न्याय की गुहार लगाई है, ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. नौबस्ता में रिश्तेदार महिला ने 25 लाख के गहने चुराए।

    2. वैवाहिक समारोह के लिए अलमारी खोली तो गहने गायब मिले।

    3. पीड़ित परिवार ने डीसीपी दक्षिण से न्याय की गुहार लगाई।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। नौबस्ता में रिश्तेदार महिला ने मौका पाकर 25 लाख से ज्यादा के गहने पार कर दिए। वैवाहिक समारोह में जाने के लिए परिवार वालों ने अलमारी खोली तो गहने नहीं मिले। घटना के बाद आरोपित महिला किराए पर कमरा लेकर रहने लगी। इससे परिवार वालों को उस पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की, हालांकि मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इस पर पीड़ित परिवार ने डीसीपी दक्षिण से न्याय की गुहार लगाई है।

    आवास विकास, हंसपुरम निवासी नेहा निसार ने बताया कि करीब दो साल पहले उनकी एक महिला रिश्तेदार की पति से अनबन हो गई थी, जिसके बाद उसने पति को छोड़ दिया। उनके पिता ने उसे अपने घर में रहने के लिए कमरा दे दिया। करीब डेढ़ साल से वह घर पर रह रही थी। बीती तीन मई को घर वाले किसी काम से बाहर गए थे।

    महिला रिश्तेदार घर पर अकेली थी, तभी उसने मौका पाकर अलमारी से करीब 22 तोला सोने और 500 ग्राम चांदी के जेवरात पार कर दिए। इसके बाद वह किराए में घर से कुछ दूर पर रहने लगी। इसी बीच वैवाहिक समारोह के लिए जेवरात निकालने के लिए अलमारी खोली गई थी तो उसमें से जेवरात गायब थे। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई के निर्देश हैं।

    यह भी पढ़ें- कानपुर में घर पर धावा बोलकर दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला, पति की मौत

    खबरें और भी