Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CBI अफसर बनकर बोले- दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ा है तुम्हारा नाम, रेस्टोरेंट संचालक से चार लाख ठगे

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 04:00 PM (IST)

    कानपुर में एक रेस्टोरेंट संचालक को सीबीआई अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर 4 लाख रुपये ठग लिए। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, कानपुर। जनरलगंज निवासी एक रेस्टोरेंट संचालक को सीबीआइ अधिकारी बनकर काल करने वाले साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर चार लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर करीब सात माह बाद बादशाहीनाका पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू की है।

    जनरलगंज निवासी कारोबारी विनय बाजोरिया ने पुलिस को बताया कि 16 जुलाई 2025 को उनके वॉट्सएप पर काल आई। उसने खुद को सीबीआइ, दिल्ली का अधिकारी बताते हुए कहा कि दिल्ली बम ब्लास्ट में पकड़े गए आरोपितों के पास उनका आधार कार्ड और बैंक खाते का विवरण मिला है तथा उनके खाते का इस्तेमाल आतंकवादी फंडिंग में किया गया है।

    इसके बाद उन्हें अलग-अलग लोगों से बात कराकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया। ठगों ने धमकी दी कि जांच पूरी होने तक वह किसी से संपर्क नहीं करेंगे और उनके परिवार की संपत्ति व सभी बैंक खातों की जांच होगी।

    सत्यापन के नाम पर आरोपितों ने उनसे कैनाल रोड स्थित एसबीआइ खाते से चार लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। अगले दिन जांच पूरी कराने के लिए 17 लाख रुपये और जमा करने का दबाव बनाया।

    इस पर कारोबारी को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने एसीआरपी (साइबर क्राइम) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ बादशाहीनाका पुलिस से भी संपर्क किया।

    बादशाहीनाका थाना प्रभारी राहुल कटियार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्जकर साइबर टीम की मदद से आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- अमेठी में सेंसर युक्त हेलमेट से सुरक्षित होंगे बिजली कर्मी, 35 लाइनमैन को मिला उपकरण

    खबरें और भी