Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur Traffic Alert: आज रात 8 बजे से इन इलाकों में वाहनों की नो एंट्री, देखें पूरा डायवर्जन प्लान

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 05:18 PM (IST)

    कानपुर में श्रावण मास के दूसरे सोमवार और कांवड़ यात्रा के लिए आज रात 8 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू किया गया है। ...और पढ़ें

    ये फोटो एआई जनरेटेड है।

    ये फोटो एआई जनरेटेड है।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। श्रावण मास के दूसरे सोमवार और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था के चलते यातायात पुलिस ने आज रात आठ बजे से लेकर सोमवार रात 12 बजे तक डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा हालांकि एंबुलेंस और आपात सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट रहेगी। यातायात पुलिस ने इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम का नंबर 9305104340 तथा ग्रीन कारिडोर सेल के लिए 9454402413 नंबर जारी किया है।

    ऐसा रहेगा डायवर्जन

    • इटावा एवं औरैया की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी एवं गोरखपुर की ओर जाना है। ये भारी वाहन रामादेवी चौराहे से दाहिने मुड़कर चौडगरा-फतेहपुर-लालगंज-बछरावां (रायबरेली) होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होकर जायेंगे।
    • हमीरपुर से आने वाले ऐसे भारी वाहन, जिन्हें सजेती, घाटमपुर, नौबस्ता होकर उन्नाव एवं लखनऊ जाना है। ये भारी वाहन आनूपुर मोड़ से दाहिने मुड़कर परास मोड़-जहानाबाद-चौडगरा-फतेहपुर-लालगंज-बछरावां (रायबरेली) होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होकर जायेंगे।
    • झांसी, कालपी, भोगनीपुर एवं मूसानगर की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें नौबस्ता होकर उन्नाव एवं लखनऊ जाना है। ये भारी वाहन घाटमपुर चौराहे से बाईं ओर न मुड़कर सीधे चौडगरा-फतेहपुर-लालगंज-बछरावां (रायबरेली) होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होकर जायेंगे।
    • शिवराजपुर, चौबेपुर एवं बिठूर क्षेत्र से उन्नाव की ओर जाने वाले भारी वाहन परियर पुल के माध्यम से प्रवेश नहीं कर सकेंगे। ये भारी वाहन अरौल से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे होते हुए जायेंगे।

    ट्रैफिक एडवाइजरी

    इस डायवर्जन के चलते भारी वाहनों का रामादेवी फ्लाईओवर से फतेहपुर रोड़ पर डायवर्जन किया जा रहा है। जिसके चलते रामादेवी से नौबस्ता के बीच फ्लाईओवर पर यातायात का भारी दबाव हो जाता है। जाम से बचने के लिए इटावा (सचेंडी भौंती बाईपास) की तरफ से आने वाले यात्री वाहन, कार, एंबुलेंस आदि नौबस्ता रैंप से नीचे उतरकर यशोदानगर चौराहा, श्यामनगर चौराहा रामादेवी सर्विस रोड होते हुए जा सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- Lucknow-Kanpur Expressway Ground Report: शिलान्यास से उद्घाटन तक लगे साढ़े चार साल, 13 दिन भी न चला एक्सप्रेसवे