Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में बिक रहा था मिलावटी आटा, फ्लोर मिल पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में 4.3 टन आटा सीज

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 01:37 PM (IST)

    खाद्य सुरक्षा विभाग ने कानपुर के जहानाबाद रोड स्थित वैभव फ्लोर मिल पर छापा मारा और कई अनियमितताएं पाईं। ...और पढ़ें

    कानपुर में वैभव फ्लोर मिल पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा।

    कानपुर में वैभव फ्लोर मिल पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, कानपुर। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने गुरुवार को जहानाबाद रोड गोपालपुर स्थित वैभव फ्लोर मिल का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कमियां पाई गईं। टीम ने तीन नमूने लिए हैं। साथ ही 4.3 टन आटा सीज किया गया।

    क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरन यादव और खाद्य सुरक्षा अधिकारी कयामुद्दीन ने गुरुवार को फ्लोर मिल का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान 50 किलो, 10 किलो और पांच किलो आटा का मूल पैक अलग-अलग ब्रांड का पाया गया।

    मूल पैक पर बेस्ट बिफोर और वजन तो अंकित मिला लेकिन बैच नंबर, निर्माण तिथि कहीं नहीं लिखी थी। फ्लोर मिल में कच्चे पदार्थ से संबंधित विवरण व तैयार खाद्य पदार्थ से संबंधित विवरण और स्टाक रजिस्टर भी नहीं पाया गया। तैयार आटा जमीन पर सीधे दीवारों से सटा कर रखा गया था।

    अधिकारियों ने इस पर आपत्ति जताई। कहा कि इससे अत्यधिक नमी सोखने की संभावना रहती है। निरीक्षण में 50 किग्रा. के 60 पैक (90 हजार रुपये), 10 किलो के 75 पैक (22 हजार 500 रुपये) और पांच किलो के 110 पैक (16 हजार 500 रुपये) पाया गया।

    खबरें और भी

    मानक के अनुरूप न होने की आशंका पर टीम ने आटे को सीज करते हुए तीन नमूने लिए हैं। नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- एनालॉग पनीर और बटर पर रोक के लिए बनेगी टास्क फोर्स, मिलावटी खाद्य पदार्थों पर एक्शन में गुजरात सरकार