विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाना हुआ आसान, SIR के 30 सवालों से राहत; सूची में नाम के लिए भरें फार्म-6

Published: Wed, 28 Oct 2026 08:25 PM (IST)

कानपुर में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अब एसआइआर के 30 सवालों का जवाब देना अनिवार्य नहीं है। ...और पढ़ें

मतदाता सूची।

मतदाता सूची।

HighLights

  1. मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 30 सवालों से राहत।

  2. आधार कार्ड और फॉर्म 6 से अब होगा आवेदन।

  3. बीएलओ करेंगे आवेदन का सत्यापन और डिजिटाइजेशन।

जागरण संवाददाता, कानपुर। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अब एसआइआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के घोषणा पत्र में पूछे गए 30 सवालों का जवाब देने की अनिवार्यता से राहत मिल गई। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आधार कार्ड और फार्म छह के माध्यम से आवेदन कर सकतें हैं।

इससे उन लोगों को राहत मिलेगी, जो एसआइआर के दौरान पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दे पाए थे या आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सके थे। इसके लिए विशेष कैंप भी लगाए जा रहे हैं। मतदाता घर बैठे निर्वाचन आयोग की वेबसाइट (https://www.eci.gov.in) के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एसआइआर के दौरान कानपुर में छह लाख से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। जिसमें दो लाख से अधिक मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई थी। जिसके नोटिसों के माध्यम से मतदाताओं से निर्धारित सवालों के जवाब और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया था।

हालांकि, बड़ी संख्या में लोग निर्धारित प्रक्रिया के तहत जवाब नहीं दे पाए थे। ऐसे में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने को लेकर उनके सामने परेशानी खड़ी हो गई थी। अब आयोग के नए निर्देश के बाद फार्म छह के माध्यम से नाम जुड़वाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

बीएलओ करेंगे फार्म का सत्यापन

नई व्यवस्था में आवेदन के सत्यापन और डिजिटाइजेशन की जिम्मेदारी को लेकर भी बदलाव किया गया है। अब वीआरसी (वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर) आपरेटर के स्थान पर बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) ही फार्म का सत्यापन करेंगे। इसके साथ ही आवेदन को डिजिटाइज करने की जिम्मेदारी भी बीएलओ को सौंपी गई है। इससे आवेदन की जांच और आगे की कार्रवाई बूथ स्तर पर पूरी की जा सकेगी।

सूची में नाम जुड़वाने के लिए भरें फार्म छह

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के इच्छुक लोग फार्म छह भरकर संबंधित निर्वाचन अधिकारियों के पास जमा कर सकते हैं। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी आनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। आवेदन के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अभिलेखों और विवरण का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद पात्रता के आधार पर मतदाता सूची में नाम शामिल करने की कार्रवाई होगी।

एसआइआर अभियान का विवरण

  • मतदाताओं को निर्वाचन आयोग से भेजे नोटिस-609271
  • नो मैपिंग श्रेणी के कुल मतदाता- 2,07,661
  • मतदाता सुनवाई के लिए उपस्थित मतदाता-6,09,176
  • अभियान के दौरान सत्यापित कुल मतदाता- 20,25,522
  • 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित फाइनल मतदाता सूची--287039
  • वर्ष -2022 की विधानसभा सूची में मतदाताओं की संख्या-3517134
  • वर्ष-2024 के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या-3605479


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतदाता सूची

  • नए मतदाताओं सूची में शामिल हुए- 29,124
  • काटे गए नाम-46,683
  • 10 जून 2026 को प्रकाशित फाइनल मतदाता सूची संख्या-1259578

नोट:: यह सभी आंकड़े निर्वाचन आयोग और स्थानीय पंचायत निकाय कार्यालय के रिकार्ड पर आधारित हैं।

 

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए विशेष कैंप भी लगाए जा रहे हैं। मतदाताओं को आधार कार्ड के साथ फार्म छह भरकर आवेदन करना होगा। आवेदन के सत्यापन और डिजिटाइजेशन का कार्य बीएलओ करेंगे। घोषणा पत्र भरने की अनिवार्यता नहीं हैं।
विवेक चतुर्वेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

 

यह भी पढ़ें- IIT Kanpur का सांस्कृतिक महाकुंभ 'अंतराग्नि-2026' कल से, फिल्मी सितारे बिखेरेंगे जलवा, यहां पढ़ें 4 दिन का पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें- कानपुर नगर निगम कार्यकारिणी बैठक शुरू होने से पहले ही हंगामा, अधिवक्ता को बैठाने पर बिफरे नगर आयुक्त, बैठक छोड़कर गए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।