कानपुर का मनीष गुप्ता हत्याकांड: पति को चाकू से गोदकर मार डाला था, पत्नी के खिलाफ 600 पेज की चार्जशीट तैयार
कानपुर के बिरहाना रोड में पति की चाकू से गोदकर हत्या करने वाली पत्नी के खिलाफ पुलिस ने 600 पेज की चार्जशीट तैयार की है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कानपुर। बिरहाना रोड में पति की चाकू से गोदकर हत्या करने की आरोपित पत्नी के खिलाफ फीलखाना थाना पुलिस ने 20 से अधिक गवाहों के साथ करीब 600 पेज की चार्जशीट तैयार कर ली है लेकिन अब तक हत्यारोपित के प्रेमी के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले हैं। जांच में सामने आया कि महिला प्रेमी से फोन पर बात करती थी। पति के रोकने पर उसने हत्या की थी।
बिरहाना रोड नील वाली गली निवासी मनीष गुप्ता ने कैंट के शांतिनगर निवासी निहारिका से 30 जून 2017 को प्रेम विवाह किया था। सितंबर 2020 में निहारिका ने एक बच्चे को जन्म दिया। मनीष के पिता रामकिशोर गुप्ता ने बताया कि दो साल पहले बहू का किसी युवक से प्रेम प्रसंग हो गया।
मनीष के विरोध बहू झगड़ा कर घर से चली जाती थी। एक बार मनीष ने उसके प्रेमी से फोन पर बात कर निहारिका से दूर रहने को कहा तो उसने परिवार को जान से मारने की धमकी दे दी। पांच जून को बहू प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। मनीष के विरोध करने पर निहारिका ने उसे चाकू से गोद दिया।
16 जून को इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपित को जेल भेजा था। एसीपी कोतवाली मनीष पांडेय ने बताया कि चार्जशीट तैयार हो चुकी है, जिसमें दिवंगत की पत्नी ही आरोपित है।
उसके प्रेमी के खिलाफ ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले, जिससे कहा जाए कि वह हत्या में शामिल है या उसके कहने पर हत्या की गई है। विधिक राय मिलने के बाद जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर वैभव हत्याकांड: पुलिस ने 13 दिन में चार्जशीट दाखिल की, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बने आधार