कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर मेगा ब्लॉक, शताब्दी, वंदे भारत समेत कई ट्रेनों के मार्ग बदले
कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर गंगाघाट के पास ट्रैक मरम्मत के लिए 2 अप्रैल से 13 मई तक मेगा ब्लॉक रहेगा। दिल्ली-लखनऊ स्वर्ण शताब्दी, वंदे भारत और आगरा-लखनऊ इ ...और पढ़ें

HighLights
कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर 2 अप्रैल से 13 मई तक मेगा ब्लॉक।
स्वर्ण शताब्दी, वंदे भारत सहित कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित।
ट्रैक मरम्मत के कारण यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से यात्रा।
जागरण टीम, कानपुर। कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर गंगाघाट के पास डाउन लाइन पर ट्रैक मरम्मत के चलते दो अप्रैल से 13 मई तक मेगा ब्लाक रहेगा। दिन में सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक ब्लाक रहेगा और दिल्ली-लखनऊ स्वर्ण शताब्दी, दिल्ली-अयोध्या वंदेभारत, आगरा-लखनऊ इंटरसिटी व कानपुर-जम्मूतवी सहित कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।
रेलवे के पीआरओ अमित सिंह के अनुसार स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12004) दो अप्रैल से 13 मई तक दिल्ली से इटावा, फफूंद, अलीगढ़ और कानपुर के रास्ते नहीं जाएगी। यह गाजियाबाद-मुरादाबाद होकर लखनऊ जाएगी।
दिल्ली के आनंद विहार से अयोध्या कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22426) भी इस दौरान गाजियाबाद-मुरादाबाद और लखनऊ के रास्ते जाएगी। हालांकि आठ, 15 व 22, 29 अप्रैल, छह मई को यह कानपुर के रास्ते ही चलेगी।
यह भी पढ़ें- UPPCL: बिजली दर वृद्धि पर उपभोक्ता परिषद का विरोध, पूर्वांचल निगम की सुनवाई में आज उठाएंगे मुद्दे
आगरा फोर्ट से इटावा, भरथना, फफूंद, झींझक, रूरा, पनकी धाम, कानपुर और उन्नाव होकर लखनऊ जाने वाली लखनऊ इंटरसिटी (12180) दो अप्रैल से 13 मई तक मथुरा, कासगंज, शाहजहांपुर के रास्ते जाएगी। कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12469) अप्रैल में तीन, आठ, 10, 15, 17, 22, 24, 29 और मई में एक, छह, आठ, 13 तारीख को कानपुर सेंट्रल से इटावा होते हुए जम्मूतवी के बीच चलेगी।