Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kanwar Yatra Advisory: कानपुर में कांवड़ यात्रा के लिए ट्रैफिक गाइडलान जारी, 1 अगस्त से डायवर्जन, यहां देखें पूरा रूट

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 09:01 PM (IST)

    कानपुर में कांवड़ यात्रा के लिए 1 अगस्त से 28 अगस्त तक भारी वाहनों के यातायात का डायवर्जन किया गया है। यह डायवर्जन चार चरणों में होगा, जिसमें इटावा, ह ...और पढ़ें

    ये फोटो एआई जनरेटेड है।

    ये फोटो एआई जनरेटेड है।

    HighLights

    1. कानपुर में कांवड़ यात्रा हेतु ट्रैफिक डायवर्जन लागू

    2. भारी वाहनों का डायवर्जन 1 से 28 अगस्त तक

    3. ड्रोन कैमरों से यातायात व्यवस्था पर रखी जाएगी नजर

    जागरण संवाददाता, कानपुर। गुरुवार 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने शहर से भारी वाहनों के यातायात का डायवर्जन किया है। वाहनों का डायवर्जन कुल चार चरण में होगा। डायवर्जन का यह क्रम एक से 28 अगस्त तक चलेगा। इस बीच में श्रवण मास में होने वाले कार्यक्रम संचालित होंगे।

    वाहनों का डायवर्जन एक अगस्त (शनिवार) की रात आठ से तीन अगस्त की रात 12 बजे तक रहेगा। इसी तरह आठ से 10 अगस्त और फिर 15 से 17 अगस्त के बीच डायवर्जन रहेगा। इसके बाद 22 से 28 अगस्त के बीच रात 12 बजे तक भारी वाहनों का डायवर्जन रहेगा।

    डीसीपी रविंद्र कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा और शिव मंदिर एवं उन तक पहुंच मार्गों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी वाहनों का डायवर्जन किया जाना जरूरी है। संबंधित क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी पर लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था की दृष्टि से नजर रखने के लिए ड्राेन कैमरे भी संचालित किए जाएंगे।

    वाहनों का डायवर्जन और आवागमन

    • इटावा, औरैया की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें उन्नाव, लखनऊ होकर बाराबंकी, गोरखपुर की तरफ जाना है। वे भारी वाहन रामादेवी चौराहा से दाहिने मुड़कर चौडगरा फतेहपुर से बायें मुड़कर लालगंज बछरावां (रायबरेली) से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
    • हमीरपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें सजेती, घाटमपुर नौबस्ता होकर उन्नाव, लखनऊ कि तरफ जाना है, ऐसे भारी वाहन आनूपुर मोड़ से दाहिने मुड़कर परास मोड़, जहानाबाद, चौडगरा, फतेहपुर, लालगंज बछरावां (रायबरेली) से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
    • झांसी, कालपी, भोगनीपुर, मूसानगर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें नौबस्ता होकर उन्नाव, लखनऊ की तरफ जाना है, ऐसे भारी वाहन घाटमपुर चौराहा से बाएं न मुड़कर सीधे चौडगरा, फतेहपुर, लालगंज बछरावां (रायबरेली) से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
    • कानपुर नगर (शिवराजपुर, चौबेपुर, बिठूर) की तरफ से जाने वाले भारी वाहन परियर पुल होते हुए उन्नाव की तरफ नहीं जा सकेंगे, ऐसे भारी वाहन सीधे अरौल से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगें।

     

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रेल यात्रा किराए में बड़ी राहत, कानपुर सीएसए के छात्रों को रेलवे टिकट के किराए में मिलेगी 50% छूट

    यह भी पढ़ें- IIT Kanpur के प्रोफेसर पति की असिस्टेंट प्रोफेसर पत्नी ने बयां की करतूत, शोध छात्रा से अवैध संबंध होने का दावा