Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Lucknow-Kanpur Expressway से कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार, 45 मिनट में तय होगी दूरी, कानपुर थोक बाजार को बड़ा फायदा

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 09:18 PM (IST)

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर करीब 45 मिनट रह जाएगा। इससे कानपुर के थोक बाजार, उद्योग और व्यापारिक गतिविध ...और पढ़ें

    लखनऊ-कानपुर एक्स्प्रेसवे पर कार्यक्रम स्थल के पास लगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की होर्डिंग। जागरण

    लखनऊ-कानपुर एक्स्प्रेसवे पर कार्यक्रम स्थल के पास लगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की होर्डिंग। जागरण

    HighLights

    1. एक्सप्रेसवे से लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा समय घटकर करीब 45 मिनट रह जाएगा

    2. कानपुर के थोक बाजारों तक माल की आपूर्ति तेज होगी, व्यापार और लॉजिस्टिक्स को फायदा मिलेगा

    3. बेहतर कनेक्टिविटी से परिवहन लागत घटने और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है

    जागरण संवाददाता, कानपुर। लखनऊ एक्सप्रेसवे के लोकार्पण को शहर के उद्योग और व्यापार जगत ने आर्थिक गतिविधियों के लिए बड़ा अवसर बताया है। उद्यमियों का मानना है कि एक्सप्रेसवे से न केवल दोनों शहरों के बीच आवागमन आसान होगा, बल्कि कानपुर के उद्योग, थोक बाजार और व्यापार को भी नई गति मिलेगी। विशेष रूप से कपड़ा कारोबारियों को उम्मीद है कि अब दूरदराज के जिलों से खरीददारों की संख्या बढ़ेगी।

    मर्चेंट्स चेंबर उत्तर प्रदेश की इंडस्ट्री कमेटी के चेयरमैन सुशील शर्मा ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद शहर को मिला यह तोहफा उद्योग और व्यापार के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उनके अनुसार, एक्सप्रेसवे कानपुर के उद्योगों को नई रफ्तार देने के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से बेहतर और तेज कनेक्टिविटी स्थापित करेगा। इससे माल ढुलाई का समय और लागत दोनों कम होंगे, जिसका सीधा लाभ उद्योगों को मिलेगा।

    नौघड़ा कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष शेषनारायण त्रिवेदी का कहना है कि बेहतर सड़क संपर्क का असर सबसे पहले व्यापार पर दिखाई देगा। कानपुर से 200 से 300 किलोमीटर के दायरे में आने वाले जिलों के व्यापारी और खुदरा कारोबारी कपड़ों की खरीदारी के लिए अधिक संख्या में शहर आएंगे। खासकर शादी-विवाह के सीजन में थोक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।

    कानपुर कपड़ा कमेटी के निदेशक रुमित सिंह सागरी ने बताया कि बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, रायबरेली, बाराबंकी , अयोध्या, सुलतानपुर और आसपास के जिलों के कारोबारियों के लिए यहां पहुंचना अधिक आसान हो जाएगा। इससे थोक कारोबार के साथ होटल, परिवहन, पैकेजिंग और अन्य सहायक क्षेत्रों को भी लाभ मिलने की संभावना है।

    उद्यमी, जनता और व्यापारियों को जाम से मिली मुक्ति

    कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे दोनों बड़े महानगरों के बीच यात्रा के समय को बेहद कम कर देगा। अब तक लखनऊ से कानपुर जाने में लगने वाला दो से तीन घंटे का समय घटकर मात्र 45 से 50 मिनट रह जाएगा। इसके अलावा, पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर लगने वाले भारी जाम से भी उद्यमी, जनता और व्यापारियों को हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।

    यह भी पढ़ें- UP को मिली नई रफ्तार! लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित, रक्षा मंत्री, परिवहन मंत्री और सीएम ने किया लोकार्पण



    खबरें और भी