Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अजब-गजब! घर में खड़ी कार का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर कट गया टाेल, शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 05:00 AM (IST)

    राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के पूर्व डायरेक्टर ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे टोल सिस्टम में गंभीर खामियों का आरोप लगाया है, जिसमें यात्रा न करने पर भी टोल क ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे टोल सिस्टम पर गंभीर आरोप।

    2. घर खड़ी कार का भी फास्टैग से टोल कटा।

    3. शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल सिस्टम सवालों के घेरे में है। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के पूर्व डायरेक्टर नरेंद्र मोहन ने आरोप लगाया है कि वह एक्सप्रेसवे से एक बार जाने पर भी कई बार टोल चार्ज कट जाते हैं या नहीं जाने पर भी टोल कट जाता है। पिछले दिनों उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। आरोप है कि शिकायत के बाद भी समस्या का कोई निस्तारण नहीं हो रहा है।

    पूर्व डायरेक्टर ने बताया कि उन्होंने 15 जुलाई को कानपुर से लखनऊ एयरपोर्ट तक यात्रा की। एक्सप्रेसवे पर कानपुर से चढ़ते समय सुबह नौ बजकर दो मिनट पर 285 रुपये टोल कट गया। रिकॉर्ड में दिखाई पड़ रहा है कि ठीक इसी समय उनका एक बार और 285 रुपये का टोल कटा।

    इसके बाद जब वह रात को लौट रहे तो 8.56 बजे फिर से उनका 285 रुपये कट गया, जबकि वापसी में केवल 140 रुपये कटने चाहिए थे। बात केवल यहीं तक नहीं है, बल्कि 17 जुलाई को जब वह एक्सप्रेस-वे पर गए ही नहीं और गाड़ी में खड़ी थी तो रात 8.26 पर एक बार और टोल कट गया।

    उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने आईडीएफसी बैंक (जिसका फास्टैग इस्तेमाल हो रहा है) और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से शिकायत की, लेकिन उनकी समस्या को लेकर कोई बात करने को तैयार नहीं है। आरोप है कि वह अकेले नहीं हैं, बल्कि अन्य लोगों से भी इसी तरह से अतिरिक्त टोल वसूला जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जाजमऊ के नए गंगा पुल से जुड़ेगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, गडकरी ने सर्वे और DPR के दिए निर्देश