Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोलू सिंह हत्याकांड में फूटा स्वजनों का आक्रोश, 11 दिन बाद भी हत्यारोपितों की गिरफ्तारी न होने पर महाराजपुर थाना घेरा

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 08:17 PM (GMT+05:30)

    महाराजपुर के हाथीपुर में गोलू सिंह हत्याकांड के 11 दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से स्वजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ...और पढ़ें

    महाराजपुर थाने में हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस से तीखी नोकझोक करते दिवंगत गोलू सिंह के स्वजन वीडियोग्रैब

    महाराजपुर थाने में हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस से तीखी नोकझोक करते दिवंगत गोलू सिंह के स्वजन वीडियोग्रैब

    HighLights

    1. 11 दिन बाद भी महाराजपुर पुलिस हत्यारोपितों को नहीं कर पाई गिरफ्तार, ग्रामीणों ने किया हंगामा

    2. स्वजन ने ग्रामीणों के साथ मिलकर थाने का किया घेराव, गिरफ्तारी न होने को लेकर पुलिस से झड़प

    संवाद सहयोगी, महाराजपुर (कानपुर)। महाराजपुर के हाथीपुर में युवक की हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए मुसीबत बन गई है। 11 दिन बाद भी फरार चल रहे दोनों नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पाई है। घटना के बाद से मिल रहे केवल कोरे आश्वासनों को सुनते - सुनते शनिवार को एक बार फिर स्वजन का धैर्य जवाब दे गया।

    थाना समाधान दिवस के दौरान स्वजन के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव कर हंगामा किया। पुलिसकर्मियों से दिवंगत की मां ने दो टूक कहा कि गिरफ्तारी नहीं कर पा रहे हो तो थाने से हटो और कुर्सी छोड़ो। इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोक भी हुई।


    महाराजपुर पुलिस के लिए हाथीपुर के गोलू सिंह की हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी न हो पाना गले का फांस बन गई है।पिछले दिनो थाने में बवाल के बाद पुलिस ने तीन दिन की मोहलत मांगी थी।समय सीमा पूरी हो गई लेकिन पुलिस जहां की तहां ही है।गिरफ्तारी तो दूर एक सुराग तक पुलिस हत्यारोपितों का नहीं लगा पाई है।

    घटना के बाद से हत्या के मुकदमे में नामजद आरोपित छोटे पासवान पुलिस हिरासत में है। लेकिन पुलिस के पास अब तक एक भी साक्ष्य ऐसा नहीं हो जो छोटे को हत्यारोपित सिद्ध करता हो। वहीं दो अन्य आरोपित इशाक व नवीन खान फरार हैं। गिरफ्तारी न होने को लेकर पिछले रविवार को भी थाने में जमकर हंगामा हुआ था।इसके बाद शनिवार को एक बार फिर स्वजन संग ग्रामीणों ने महाराजपुर थाने पहुंचकर हंगामा किय।

    खबरें और भी

    महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिवंगत के स्वजन ग्रामीणों के साथ थाने आए थे। जल्द गिरफ्तारी करने की बात कह उनको समझा कर घर भेजा गया। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिस दे रही हैं।संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपित गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। गिरफ्तारी को लेकर सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Kanpur Metro का बड़ा अपडेट: शहर पहुंचे रेल संरक्षा आयुक्त, नौबस्ता रूट पर ट्रैक और स्टेशन का किया बारीकी से निरीक्षण

    यह भी पढ़ें- इस दिन कानपुर आ रहे हैं पीएम मोदी, 13 जिलों से जुटेंगे कार्यकर्ता, 10,000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात