Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ‘वर्दी जनता के विश्वास का प्रतीक है’, कानपुर में NCW अध्यक्ष विजया राहटकर ने 17 जिलों को दी पुलिसिंग के टिप्स

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 06:30 PM (IST)

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने कानपुर में पुलिसकर्मियों को महिला सुरक्षा और संवेदनशीलता पर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने जोर दिया कि ...और पढ़ें

    NCW अध्यक्ष विजया राहटकर।

    NCW अध्यक्ष विजया राहटकर।

    HighLights

    1. महिला सुरक्षा गुड गवर्नेंस का महत्वपूर्ण पैमाना है।

    2. पुलिस की वर्दी जनता के विश्वास का प्रतीक होती है।

    3. NCW अध्यक्ष ने 17 जिलों के पुलिसकर्मियों को टिप्स दिए।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। महिला सुरक्षा सिर्फ कानून व्यवस्था का विषय नहीं है बल्कि गुड गवर्नेंस का भी सबसे बड़ा पैमाना है हमें यह बात नहीं भूलनी चाहिए, जिस समाज में महिलाएं सुरक्षित होती हैं वहां चाहे शिक्षा हो अर्थव्यवस्था हो या विकास हो बहुत तेजी से आगे बढ़ता है।

    पुलिस थाना सिर्फ सरकारी बिल्डिंग नहीं बल्कि उन महिलाओं के लिए पहली उम्मीद होती हैं, जो अपनी पीड़ा लेकर आती हैं। इसलिए पुलिस को उनका सहयोग करते हुए समस्या सुनने और उनके प्रति संवेदनशीलता रखनी चाहिए। उनकी उम्मीद नहीं टूटनी चाहिए। वर्दी जनता के विश्वास का प्रतीक है। यही जेंडर सेंसटिव पुलिसिंग होती है।

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने सिविल लाइंस स्थित रागेन्द्र स्वरूप सेंटर फार परफार्मिंग आर्ट सभागार में आयोजित कार्यशाला में 17 जिलों से आए पुलिसकर्मियों से उन्हें टिप्स देते हुए कहीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब कि वह जनसुनवाई करती हैं तो अक्सर महिलाएं शिकायत तो अपने पति या परिवार की लेकर आती हैं, लेकिन शिकायत वह पुलिस की करने लगती हैं।

    उनका कहना होता है पुलिस घंटो बैठाए रखती है, रोज रोज बुलाती पर कार्रवाई नहीं करती, अच्छा व्यवहार नहीं करती हैं। इससे उन महिलाओं का विश्वास पुलिस के प्रति टूटता है। इसके लिए पुलिस को अपने शब्द, व्यवहार, निर्णय, थाने का वातावरण पीड़िताओं के लिए अच्छा करना होगा, जिससे महिलाओं का आत्मविश्वास उनके प्रति लौटे।

    खबरें और भी

    शिकायतों पर काम नियम के साथ करें, लेकिन उसमें संवेदनशीलता बहुत महत्वपूर्ण है। ये ध्यान देने की जरूरत है कि कोई भी महिला अपनी पीड़ा लेकर आती है तो उस समय उनकी मनोस्थिति कैसी होगी, उनके प्रति संवेदना रखकर धैर्य प्रदान करें। हर पीड़िता की बात धैर्य से सुनें। कार्यशाला में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि महिला अपराध में काफी कमी आई है।

    यह भी पढ़ें- कानपुर : मोतीझील के नगर निगम मुख्यायल में लगी आग, ऑडिट और संपत्ति विभाग के ऑफिस के बाहर आगजनी से मची खलबली